Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

Rajasthan Election 2023: क्या सचिन को राजस्थान का ‘पायलट’ बना पाएगी टोंक विधानसभा सीट, पहले मुस्लिम प्रत्याशी को हराया था

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सियसी गलियारे में काफी हलचल है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की टोंक सीट पर सभी की निगाहें है। ये वो विधानसभा सीट है जो करीब पिछले 43 सालों से राजस्थान में सत्ता के साथ चल रही है। इतिहास गवाह है कि आजादी के बाद से […]

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Oct 14, 2023 19:14

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सियसी गलियारे में काफी हलचल है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की टोंक सीट पर सभी की निगाहें है। ये वो विधानसभा सीट है जो करीब पिछले 43 सालों से राजस्थान में सत्ता के साथ चल रही है। इतिहास गवाह है कि आजादी के बाद से इस सीट से कांग्रेसी विधायक लगातार दो बार जीत हासिल नहीं कर पाया है। ऐसे में सचिन पायलट ने घोषणा की है कि वो 2023 में भी टोंक से ही चुनाव लड़ेंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस रिवाज को बदल पाएंगे?

टोंक विधानसभा सीट

साल 2018 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में टोंक को कांग्रेस की सुरक्षित सीट मानकर सचिन पायलट ने यहां से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में लोगों ने सचिन को दिल खोलकर वोट दिया। इस चुनाव में सचिन पायलट ने 54 हजार 861 वोटों से जीत हासिल की है। यहां जीत हासिल करने वाले सचिन पायलट पहले गैर मुस्लिम विधायक है। 1972 से लेकर 2018 तक के 10 चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट पर हमेशा अपना लीडर मुस्लिम प्रत्याशी उतारा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: एक हाथ में रिवॉल्वर, दूसरे में चिट्टा…कैमरे में कैद हुई निहंग सिंह की शर्मनाक हरकत

विवाद में टोंक की जनता को नुकसान

साल 2018 में टोंक की जनता ने जितना दिल खोलकर सचिन पायटल को वोट दिया था, उसका उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ। सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विवाद में टोंक की जनता का काफी नुकसान हुआ। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद टोंक का विकास रुक सा गया। आसान भाषा में कहा जाए तो यहां का विकास सिर्फ सड़कों, भवनों, आदि के लोकार्पण-शिलान्यास में सिमट कर रह गया।

---विज्ञापन---

फिर से लोगों के बीच पहुंचे सचिन पायलट 

अब एक बार फिर से सचिन पायलट टोंक की जनता से उनका प्यार मांग रहे है। 2018 में टोंक से मिली बड़ी जीत के बाद 2023 के चुनावों में भी सचिन पायलट ने यहीं से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके लिए सचिन पायलट गांव-गांव और गली-गली जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं। जनता के साथ जाजम पर बैठकर खाना खा रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या इस बार सचिन पायलट टोंक की जनता की दिल जीतने में कामयाब होंगे या नहीं?

First published on: Oct 14, 2023 07:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.