प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ में शनिवार को एक महिला पुलिस कर्मचारी काे सस्पेंड किए जाने का मामला सामने आया है। वजह पुलिस वाली का अपराधी प्रेम है। बताया जा रहा है कि वह अपराधियों के साथ सांठ-गांठ रखती थी। हाल ही में वह ड्यूटी के वक्त प्रतापगढ़ से मध्य प्रदेश के मंदसौर में बंद एक कुख्यात बदमाश से मिलने पहुंच गई। इस मुलाकात के पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
-
लंबे समय से मिल रही थी रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात जयंता बानो के खिलाफ शिकायत, पर नहीं मिल रहा था सबूत
आरोपी महिला कॉन्स्टेबल की पहचान जयंता बानो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ की रिजर्व पुलिस लाइन में लंबे समय से सेवारत जयंता बानो इलाके में सक्रिय बदमाशों के संपर्क में रहती थी। इस बारे में एसपी अमित कुमार को शिकायत मिली तो उन्होंने जयंता को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी कांस्टेबल जयंता बानो अपने पीछे ऐसा कोई सबूत नहीं छोड़ती थी, जिससे उसके अपराधियों के साथ उसके मेल-जोल को पकड़ा जा सके।
यह भी पढ़ें: उदयनिधि स्टालिन का बड़ा ऐलान, ‘तमिलनाडु में सिविल सेवा उम्मीदवारों को 10 महीने तक मिलेगा ₹ 7,500 का वजीफा’
12 अक्टूबर को मिली तो 13 को फिर फेल हो गया प्लान
बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को आरोपी महिला सिपाही जयंता बानो ड्यूटी के वक्त एक वकील के साथ मंदसौर थाने में जा पहुंची। वहां जेद नाम के एक कुख्यात बदमाश से मुलाकात की। इसके बाद 13 अक्टूबर को एक बार फिर ड्यूटी के वक्त ही मंदसौर के लिए निकली, लेकिन उस वक्त राजस्थान और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर पुलिस टीम चालान की कार्रवाई में जुटी हुई थी तो उसे देखकर जयंता बानो वहीं से वापस लौट आई। हालांकि इस बारे में मंदसौर के एसपी अनुराग सुजानिया को पता चल गया। इसके बाद उन्हाेंने प्रतापगढ़ के एसपी अमित कुमार को इस बारे में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: हाथ जोड़कर और गिड़गिड़ाकर रोकर बहस न करें, बेंच में कोई भगवान नहीं बैठा: केरल हाई कोर्ट
प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई थी मंदसौर पुलिस
एसपी अनुराग सुजानिया की तरफ से दी गई रिपोर्ट में मिले कुछ टेक्निकल एविडेंस के आधार पर शनिवार को एसपी अमित कुमार ने महिला सिपाही जयंता बानो को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। सूत्रों की मानें तो इस कार्रवाई के बाद अब विभाग के दूसरे कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, इस मामले में बड़ी बात यह है कि जेद नामक इस बदमाश के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 15 से ज्यादा संगीन अपराध दर्ज हैं। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की पुलिस ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में उसे राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines