Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

RBSE Class 10th results 2026: कुछ ही देर में जारी होगा राजस्थान बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट! Direct Link से ऐसे मिलेगा परिणाम

RBSE 10th Result 2026 Direct Links: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट का इंतजार अब बस खत्म ही होने वाला है. आज यानी 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे बोर्ड स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी करने वाली है. आइए जानते हैं आप कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट और कैसे होगा डाउनलोड?

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 24, 2026 11:30
10TH RESULT
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऐसे देखें.

Rajasthan Board 10th Result 2026: देश में कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने लगे हैं, आज इसी कड़ी में राजस्थान बोर्ड भी 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है, जिस पर लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता की नजरें टिकी हुई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, रिजल्ट की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि राजस्थान बोर्ड 10वीं (माध्यमिक) का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. आइए जानते हैं कब जारी होगा रिजल्ट और कैसे आप आसानी से बिना ज्यादा मेहनत किए डाउनलोड कर सकते हैं?

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण के तहत सीटों का निर्धारण लॉटरी सिस्टम से होगा, हर 15 साल में रोटेशन

---विज्ञापन---

कब जारी होगा और कैसे देख राजस्थान बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट? When will the Rajasthan Board Class 10 results be released and how can you check them?

रिपोर्ट के मुताबिक, रिजल्ट जारी होने का समय आज यानी 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे रखा गया है. साथ ही, 10वीं के साथ-साथ कक्षा-5 एवं 8वीं के भी परिणाम घोषित किए जाएंगे. अब सवाल उठता है कि आप कैसे अपना रिजल्ट जल्दी देख सकते हैं, क्योंकि कई बार ज्यादा ट्रैफिक के कारण साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे डायरेक्ट लिंक्स देंगे, जिस पर क्लिक करते ही रिजल्ट के पेज पर पहुंच जाएंगे और वहां से अपना रिजल्ट आसानी से बिना ज्यादा मेहनत किए डाउनलोड कर सकेंगे.

---विज्ञापन---

राजस्थान बोर्ड 2026 रिजल्ट के इन डायरेक्ट लिंक पर दबाते ही मिलेगा रिजल्ट

Direct Link for RBSE Class 10 Result: BSER राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों की आधिकारिक घोषणा होने के बाद सबसे पहले रिजल्ट का डाउनलोड लिंक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर (Madhyamik Shiksha Board Rajasthan) पर उपलब्ध होगा. आपको यहां सभी आधिकारिक वेबसाइटों के नाम और सर्च करने का एड्रेस मिल जाएगा. हालांकि, आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे उन वेबसाइट्स के लिंक दिए हैं, यहां क्लिक करने के बाद आपको बस अपना रोल नंबर डालकर वेरीफाई करना होगा, जिसके बाद आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा.

http://rajresults.nic.in/

http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

कैसे चेक करें रिजल्ट? यहां जानिए पूरा प्रोसेस

  • होमपेज पर ‘Secondary Exam Result 2026’ के लिंक को चुनें.
  • फिर, अपने रोल नंबर को डालें.
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड व प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत बोले- पानी पर रॉयल्टी देने का सवाल ही नहीं मांग राजनीति से प्रेरित

First published on: Mar 24, 2026 11:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.