भक्तों के लिए बंद रहेगा खाटूश्याम जी मंदिर, जानिए कब तक नहीं होंगे दर्शन

खाटूश्याम जी मंदिर विशेष तिलक श्रृंगार के चलते करीब 19 घंटे के लिए बंद रहेगा.
श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए तय समय का ध्यान रखने की अपील की गई है.

भक्तों के लिए बंद रहेगा खाटूश्याम जी मंदिर, जानिए कब तक नहीं होंगे दर्शन
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के भक्तों के लिए बड़ी अपडेट है. अगर आप इन दिनों खाटूश्याम जी मंदिर में जाकर बाबा श्याम के दर्शन करना चाहते हैं तो ये खबर जान ले. क्योंकि, भक्तों के लिए खाटूश्याम जी मंदिर बंद होने वाला है. विशेष पूजा श्रृंगार के चलते करीब 19 घंटे के लिए खाटूश्याम जी मंदिर बन्द रहने वाला है. मंदिर बंद के संबंध में श्री श्याम मंदिर कमेटी ने पत्र भी जारी किया है. जारी सूचना के अनुसार बाबा श्याम के तिलक श्रृंगार के चलते खाटूश्याम जी मंदिर सभी भक्तों के लिए बंद रहेगा.

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर परम्परा के अनुसार अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाता है. इस श्रृंगार में 8 से 10 घंटे से अधिक का समय लगता है, इसलिए मंदिर भक्तों के लिए बंद रहेगा. उन्होंने बताया कि तिलक श्रृंगार के दौरान बाबा के मस्तक पर चन्दन का लेप किया जाता है. वहीं, मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि से बाबा श्याम की विशेष पूजा अर्चना की जाती है.

विज्ञापन

मंदिर बंद और खुलने का समय

कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 19 मार्च (गुरुवार) को रात 10 बजे भक्तों के लिए खाटूश्याम जी मंदिर बंद हो जाएगा. इसके बाद अगले दिन 20 फरवरी (शुक्रवार) को पूरा दिन मंदिर बंद रहेगा. इस दौरान श्याम प्रभू की संपूर्ण विधि विधान के अनुसार विशेष सेवा-पूजा व तिलक होगा. खाटूश्याम जी मंदिर के मुख्य पुजारियों द्वारा यह कार्य किया जाएगा. इसके बाद 20 फरवरी को ही संध्या आरती के समय शाम 5 बजे बाद फिर से बाबा श्याम का मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय समय से पहले मंदिर न पहुंचे, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ