राजस्थान: बीजेपी ने टिकट काटा तो राजे के करीबी ने निर्दलीय ठोक दी ताल, हासिल की बड़ी जीत

Yunus Khan Deedwana: पिछली बार यूनुस खान को सचिन पायलट के सामने टोंक से मैदान में उतारा गया था। वह चुनाव हार गए थे।

Rajasthan Assembly Election Result 2023 Independent Candidate Yunus Khan Wins Deedwana Seat

Rajasthan Assembly Election Result 2023 Independent Candidate Yunus Khan Wins Deedwana Seat

विज्ञापन

Yunus Khan Deedwana: राजनीति में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। कभी वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक रहे पूर्व मंत्री यूनुस खान को इस बार पार्टी ने टिकट के लायक ही नहीं समझा, तो उन्होंने निर्दलीय ताल ठोक दी। पिछली बार उन्हें सचिन पायलट के सामने टोंक से मैदान में उतारा गया था। ऐसे में वे चुनाव हार गए।

हालांकि इस बार उनके लिए टोंक से टिकट न मिलना भी ‘लकी’ साबित हुआ। जब उन्हें पार्टी ने किसी भी सीट से टिकट नहीं दिया तो अपनी पुरानी सीट डीडवाना से निर्दलीय ही मैदान में उतर गए। यूनुस खान ने डीडवाना से करीब 9 हजार वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के चेतन सिंह चौधरी को शिकस्त दी। आखिर यूनुस खान ने इतनी बड़ी जीत कैसे दर्ज की और उनका भविष्य क्या हो सकता है, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कायमखानी मुस्लिम वोटों का फायदा

यूनुस खान को डीडवाना से कायमखानी मुस्लिम  वोटों का फायदा मिला। वह खुद इसी समुदाय से आते हैं। इन मतदाताओं की संख्या करीब 44 हजार बताई जाती है। इसके साथ ही एससी मतदाताओं की संख्या करीब 45 हजार है। यूनुस खान को मुस्लिम वोटर्स के अलावा एससी वोटों का भी फायदा मिला। कायमखानी मुस्लिम के बारे में कहा जाता है कि वह राजपूत से इस्लाम में कन्वर्ट हुए थे।

हाई पावर वाले नेता 

यूनुस खान वसुंधरा राजे सरकार में पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग के मंत्री रह चुके हैं। कैबिनेट में खान का कद काफी बड़ा था। इससे पहले वह बीजेपी के टिकट से चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें उन्हें दो बार जीत और दो बार हार नसीब हुई। यूनुस खान ने 80 के दशक के अंत में राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। दरअसल, भैंरोसिंह शेखावत की सरकार के समय बीजेपी को लाडनूं और डीडवाना से चुनाव लड़ने के लिए मुस्लिम प्रत्याशी की जरूरत थी। तब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे रमजान खान ने यूनुस खान का नाम सुझाया था।

विज्ञापन

वोटों के ध्रुवीकरण होने की वजह से दिलचस्प रहा मुकाबला

यूनुस खान ने वर्तमान विधायक चेतन सिंह डूडी को शिकस्त दी है। भाजपा के पिछली बार हारे हुए प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा तीसरे स्थान पर रहे हैं। डीडवाना सीट पर वोटों के ध्रुवीकरण होने की वजह से काफी दिलचस्प रहा। आखिर में युनुस खान बाजी मार ले गए। कहा जा रहा है कि वह एक बार फिर बीजेपी जॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ