राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा हादसा, क्रैश हुआ वायु सेना का MiG फाइटर जेट

Aircraft Crash In Barmer: राजस्थान के बाड़मेर में एक मिग विमान के क्रैश होने की रिपोर्ट आई है। एक फाइटर विमान यहां उतरलाई एयरबेस के पास हादसे का शिकार हो गया है।

MiG Fighter Plane Crash In Barmer

बाड़मेर में क्रैश हुआ वायु सेना का फाइटर विमान।

MiG Aircraft Crash : राजस्थान के बाड़मेर से बड़े हादसे की खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार देर शाम यहां भारतीय वायु सेना का एक मिग फाइटर विमान क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा बाड़मेर में बांदरा के पास स्थित उतरलाई एयरबेस के पास हुआ है। गनीमत रही कि पायलट ने क्रैश से पहले ही विमान छोड़ दिया था।

हादसे में किसी की जान जाने या चोटिल होने की खबर नहीं है। क्रैश होने के बाद विमान में भीषण आग लग गई जिसकी लपटें दूर-दूर तक देखने को मिलीं। फाइटर प्लेन क्रैश होने की जानकारी मिलने के बाद बाड़मेर के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वायु सेना ने भी हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

भारतीय वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बाड़मेर सेक्टर में रूटीन नाइट ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना के मिग-29 में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई, जिससे विमान क्रैश हो गया। पायलट को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ