Jaipur Crime News: जयपुर में एक महिला डाॅक्टर ने आईपीएस को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला डाॅक्टर आईपीएस को पिछले 4 महीने से फोन कर कहती है कि मुझसे बिना पूछे शादी कैसे कर ली। तुम भी अपनी पत्नी को छोड़ दो। इतना ही नहीं महिला हनीट्रैप के नाम ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। परेशान आईपीएस राजेश कुमार मीणा ने गुरुवार को जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज करवाया।
जवाहर सर्किल थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आईपीएस की महिला डाॅक्टर से मुलाकात 2020 में कोविड के दौरान हुई थी। दोनों में जल्द ही दोस्ती हो गई। उस समय राजेश डूंगरपुर में आरएएस थे। लेकिन जैसे ही मीना आईपीएस बने तो महिला डाॅक्टर उन पर शादी का दबाव बनाने लगी।
कोविड के दौरान दोस्ती चढ़ी परवान
मीणा ने बताया महिला डाॅक्टर कोविड के दौरान संविदा पर तैनात थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। आरएएस की तैयारी के बहाने महिला डाॅक्टर रोज मीणा से मिलने लगी। वह आईपीएस के घर से खाना भी बनाकर लाती थी। वहीं मीणा ने डाॅक्टर के शादीशुदा होने के कारण भरोसा कर लिया। इस दौरान आईपीएस ने डाॅक्टर से 3 लाख रुपए उधार लिए थे जो कि उन्होंने लौटा दिए।
आईपीएस बनने के बाद बनाने लगी शादी का दबाव
आईपीएस ने अपनी प्राथमिकी में बताया कि मेरा आईपीएस बनने का सपना महिला डाॅक्टर जानती थी। 2021 में वह चाकसू एसडीएम के पद उनकी तैनाती हो गई। इस दौरान डाॅक्टर उनसे दवाई के बहाने मिलने आती थी। इसके बाद जब वह सितंबर 2021 में आईपीएस बने तो महिला उन पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। वह अपने पति को तलाक देने की बात कहती थी। इस पर मीणा ने कहा कि वह शादी घरवालों की मर्जी से ही करेंगे। यारी दोस्ती अपनी जगह है।
यह भी पढ़ेंः ससुर रात में दरवाजा खटखटाता था गलत तरीके से छुता था.. नजीरा बनी दीपिका ने सुनाई अपनी आपबीती
रेप के झूठे केस में फंसा दूंगी
मीणा ने बताया कि मई 2023 में शादी के बाद प्रियंका से बातचीत करना कम कर दिया। इसके बाद प्रियंका को राजेश की शादी का पता चला तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। जुलाई में डाॅक्टर ने काॅल कर कहा कि मैंने अपने पति को तलाक देने के लिए एप्लीकेशन लगा दी है। तुम भी अपनी नवविवाहित पत्नी को तलाक दे दो। अगर ऐसा नहीं किया तो रेप के झूठे केस में फंसा दूंगी। डाॅक्टर ने राजेश से कहा कि मैंने तुम्हें पैसे अकाउंट में दिए थे लेकिन तुमने मुझे कैश लौटाए हैं इसके एवज में 50 लाख रुपए लूंगी। इसके बाद महिला डाॅक्टर अक्सर फोन कर उन्हें हनीट्रैप में फंसाने की बात करने लगी।
वहीं जवाहर सर्किल थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि आईपीएस राजेश कुमार मीणा ने महिला डाॅक्टर प्रियंका के
खिलाफ हनीट्रैप और रेप के झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
12 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines