ससुर रात में दरवाजा खटखटाता था गलत तरीके से छुता था.. नजीरा बनी दीपिका ने सुनाई अपनी आपबीती
Edited By Rakesh Choudhary

दीपिका अपने प्रेमी इरफान हैदर के साथ।
Edited By Rakesh Choudhary

दीपिका अपने प्रेमी इरफान हैदर के साथ।
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर की दीपिका अब नजीरा बन गई है। वह अपने प्रेमी के साथ कुवैत में रह रही है। इतना ही नहीं उसने 5 मिनट का एक वीडियो जारी कर कहा कि उसने इस्लाम स्वीकार कर लिया है। बता दें कि 2 बच्चों की मां दीपिका 12 जुलाई को घर से लापता हो गई थी। उसने मुंबई में रह रहे अपने पति को पहले 12 जुलाई को हाॅस्पिटल में एडमिट होने की बात बताई थी। इसके बाद वह अचानक 14 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ कुवैत भाग गई। वहां से अपने पति को फोन कर बताया कि आप मुझसे परेशान रहते थे इसलिए मैं अब कुवैत आ गई हूं।
इसके बाद मुकेश मुबंई से डूंगरपुर लौटा और 15 जुलाई को थाने में गुदशुदगी की रिपेार्ट दर्ज करवाई। इसके करीब एक महीने बाद सोशल मीडिया दीपिका की अपने प्रेमी के साथ फोटो वायरल हुई। फोटो में दिख रहा उसका प्रेमी गुजरात के नवानगर का इरफान हैदर था। वहीं दीपिका के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि इस्लाम कबूल करवाने के लिए दीपिका का ब्रेनवाॅश किया गया है।
वहीं दीपिका ने 5 मिनट के वीडियो में ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। उसने कहा कि वह अपने ससुराल वालों से परेशान होकर यहां आ गई है। पिछले 10 वर्षों से मेरे साथ बहुत गलत हो रहा था। मैं अपने बच्चों की वजह से यह सब कुछ सहन कर रही थी। मैं यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकती, इसलिए मैंने यह कदम उठाया है। मैं किसी के कहने से नहीं बल्कि अपनी मर्जी से यहां आई हूं।
दीपिका ने कहा कि उसके ससुर रात में उसका दरवाजा खटखटाते थे और उसे गलत तरीके से टच करते थे। मैंने कई बार अपने पति को इस बारे में बताया लेकिन किसी मेरी बात को नहीं सुना। इस दौरान मैं इतना परेशान हो गई कि मैंने सात बार आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान मेरे पिता मेरी बात सुनते थे और कहते थे कि सब ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: