---विज्ञापन---

Mahangai Rahat Camp: 1.41 करोड़ से ज्यादा परिवारों ने उठाया लाभ, 500 रुपये में गैस सिलेंडर के लिए 48.16 लाख रजिस्ट्रेशन

Mahangai Rahat Camp: महंगाई राहत कैम्प में मिल रहे 10 जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लोगों को आर्थिक सम्बल मिल रहा है। उन्हें अपना परिवार चलाने में आसानी हो रही है। कैम्प में गारंटी कार्ड प्राप्त करने के बाद लोगों के चेहरों पर अलग ही खुशी नजर आ रही है। कैम्पों में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाने […]

---खबर नीचे जारी है---

Mahangai Rahat Camp: महंगाई राहत कैम्प में मिल रहे 10 जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लोगों को आर्थिक सम्बल मिल रहा है। उन्हें अपना परिवार चलाने में आसानी हो रही है। कैम्प में गारंटी कार्ड प्राप्त करने के बाद लोगों के चेहरों पर अलग ही खुशी नजर आ रही है। कैम्पों में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवारों की तादाद प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार शाम तक कैम्पों में 6.37 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किये जा चुके हैं, जबकि 1.41 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं।

राजस्व विभाग ने जारी किए आंकड़े

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 48.16 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 80.16 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 9.28 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 89.85 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 56.61 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.07 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

चिरंजीवी योजना में 1.10 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 44.79 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 83.18 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.10 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.10 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

First published on: Jun 03, 2023 09:50 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola