मानवता की मिसाल! 5 साल से बंद थी 80 साल की दृष्टिहीन बुजुर्ग की पेंशन, कलेक्ट्रेट पहुंचीं तो चैंबर से बाहर दौड़ आए कलेक्टर

बुजुर्ग महिला के कलेक्ट्रेट पहुंचने की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे स्वयं अपने चैंबर से बाहर आए और गैलरी में ही उनकी समस्या सुनी. (ललित पथमेड़ा की रिपोर्ट)

jalore news

राजस्थान के जालोर जिला कलेक्ट्रेट में एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है. आहोर तहसील के जेतपुरा गांव की 80 वर्षीय दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला कोकु देवी अपनी बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन की फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं. उम्र और शारीरिक अक्षमता के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं तथा जमीन पर बैठकर ही मुश्किल से आगे बढ़ पाती. उनकी स्थिति देखकर कलेक्ट्रेट में मौजूद सुरक्षाकर्मी चैनाराम ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें सहारा दिया और व्हीलचेयर पर बैठाकर जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे के चैंबर तक पहुंचाया.

विज्ञापन

कोकु देवी की विधवा बेटी नाथुदेवी ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान फिंगरप्रिंट क्लियर नहीं आने के कारण उनकी मां की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद कर दी. तब से परिवार लगातार आहोर एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय और संबंधित विभागों के चक्कर काटता रहा. लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, समाधान नहीं.

विज्ञापन

नाथुदेवी ने बताया कि उनके पिता सोनाराम बावरी का लगभग 20 वर्ष पहले कैंसर से निधन हो गया था. इसके बाद बड़े भाई वीरमाराम की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो गई, जबकि छोटे भाई मंगलाराम का छह-सात महीने पहले खून की उल्टियां होने से निधन हो गया. अब परिवार में केवल महिलाएं और एक पोती रेशमा ही हैं, जिनके सामने आजीविका का गंभीर संकट है.

बुजुर्ग महिला के कलेक्ट्रेट पहुंचने की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे स्वयं अपने चैंबर से बाहर आए और गैलरी में ही उनकी समस्या सुनी. उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कोकु देवी की बंद पेंशन शीघ्र शुरू कराने, लंबित दस्तावेज प्राथमिकता से तैयार कराने तथा आवास योजना सहित सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने कहा कि मामले का निस्तारण कर दिया अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बुजुर्ग महिला की पेंशन जल्द शुरू कराई साथ ही भविष्य में भी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ