हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चलती स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल, कोटा में रोड से 10 फीट नीचे गिरी; एक बच्चे की मौत... वीडियो वायरल

Kota Accident News: कोटा में एक स्कूल बस का एक्सीडेंट हुआ है। राजस्थान पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति संभाली। बताया जा रहा है कि हादसे में 50 बच्चों को चोटें लगी हैं। दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के पीछे खास वजह सामने आई है।

विज्ञापन

Kota School Bus Accident News: कोटा में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि चलती बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिसकी वजह से बस रोड से 10 फीट नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में लगभग 50 बच्चों को चोटें लगी हैं। वहीं, 1 बच्चे की हालत गंभीर है। वहीं, एक बच्चे की हादसे में मौत हो गई है। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। साथ में पुलिस को सूचना दी गई। नांता पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर महिला सिपाही से कानपुर में रेप, उंगुली चबाई; चेहरा नोंचा… ऐसे पकड़ा गया दरिंदा

कोटा उत्तर के वार्ड-29 के पूर्व पार्षद लटूर लाल के अनुसार अचानक बस पलटने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। बच्चों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। बस स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। अचानक स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हो गया। कुछ बच्चों का इलाज एमबीएस अस्पताल में चल रहा है। अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। अचानक मोड़ के पास बस पलट गई।

विज्ञापन

पहले भी हो चुके ऐसे हादसे

दो दिन पहले हरियाणा के पंचकूला जिले में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। पंचकूला से मोरनी जा रही बस हादसे का शिकार हो गई थी। स्कूल में 45 बच्चों के अलावा टीचर भी मौजूद थे। घायल बच्चों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने की वजह से उनको रेफर किया गया था। अप्रैल महीने में महेंद्रगढ़ में एक हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई थी। शराबी चालक की वजह से बस पलटी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट किया था। वहीं, जांच में पता लगा था कि स्कूल बस का फिटनेस सर्टिफिकेट खत्म हो चुका था।

यह भी पढ़ें:होटल बुलाकर गर्लफ्रेंड से किया रेप; फिर सांस नली कटने तक रेतता रहा गला, कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola