Jodhpur: विदेशी मेहमानों ने भी खाया इंदिरा रसोई का खाना, जाते हुए सीएम का किया शुक्रिया अदा

Foreign guests also ate the food of Indira Rasoi

जोधपुर में विदेशी मेहमानों ने खाया इंदिरा रसोई का खाना

विज्ञापन

जोधपुर: इंदिरा रसोई योजना राजस्थान में माइल-स्टोन है। थीम है- कोई भूखा न सोए। देशभर में इसकी सराहना हुई है। इंदिरा रसोई में 8 रुपए में भरपेट भोजन मिलता है। अब इस रसोई में खाना खाने के लिए विदेशी मेहमान भी पहुंच रहे हैं। आज सुबह जोधपुर के घंटाघर घूमने आयी ऑस्ट्रेलिया की ओली और बीम क्लार्क के दिल को खालिस देसी अंदाज में परोसी थाली छू गई।

यहां का खाना खाने के दोनों हैरान हुईं कि प्रदेश में ऐसी कोई रसोई भी है जो नाममात्र के खर्चे पर भरपेट भोजन भी कराती है। स्पष्ट है कि ” कोई भी भूखा न रहे” उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शुरू की गई इंदिरा रसोई योजना न केवल राजस्थान वासियों को बल्कि विदेशी सैलानियों को भी खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1591007689014149120

बता दें जोधपुर घूमने आए ऑस्ट्रेलिया निवासी ओली और बीम क्लॉक टावर घूमने पहुंचीं। घंटाघर घूमने के दौरान उन्हें भूख लगी तो उन्होंने वहां इंदिरा रसोई का होर्डिंग देखा। सैलानियों ने यही खाना खाने का मन बनाया और घंटाघर में एमबीएल बोहरा शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित इंदिरा रसोई में पहुंच गईं।

नगर निगम उत्तर के आयुक्त अतुल प्रकाश ने बताया कि रसोई संचालक ने ‘अतिथि देवो भव’ की परम्परा को अपनाते हुए विदेशी सैलानियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पूरे मान सम्मान के साथ भोजन करवाया।

विज्ञापन

इसके बाद वहां मौजूद इंदिरा रसोई संचालक हुकमसिंह ने बताया कि उन्होंने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि इसे सीएम गहलोत ने शुरू कराया है तो उन्होंने सीएम का आभार भी जताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ