Jaisalmer News: जैसलमेर में सेना की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में मिसाइल मिसफायर होने का मामला सामने आया है। भारतीय सेना ने शुक्रवार को अभ्यास कर रही थी, इस दौरान तीन मिसाइलें मिसफायर हो गईं। तीनों मिसफायर मिसाइलें अलग-अलग स्थानों पर गिर गईं। इसमें से दो का मलबा बरामद कर लिया गया है, लेकिन एक मिसाइल के मलबे की तलाश अब भी जारी है।
तीसरी मिसाइल के मलबे की तलाश जारी
सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना का अभ्यास चल रहा था। उसी दौरान जमीन से हवा में मार करने वाली तीन मिसाइलें दागी गई थीं तीनों मिसाइलें मिसफायर की वजह से आसमान में ही फट गईं। ये मिसाइलें फील्ड फायरिंग रेंज के बाहर जाकर गिर गईं।
इसमें से एक मिसाइल का मलबा फील्ड फायरिंग रेंज के बाहर अजासर गांव के पास एक खेत मे मिला। वहीं दूसरी मिसाइल का मलबा दूर सुनसान इलाके में मिला। मिस फायर से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
मामले की जांच जारी
रक्षा प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज पीएफएफआर में वार्षिक फील्ड फायरिंग करने वाली एक यूनिट के मिसाइल मिसफायर होने की सूचना मिली थी।
हालांकि, मिसाइल आसमान में ही सुरक्षित रूप से नष्ट हो गई और मलबा आसपास के खेतों में जा गिरा। इस घटना में किसी भी जवान और संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। तीसरी मिसाइल के मलबे की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines