जयपुर की महारानी को तिहाड़ जेल में बिताने पड़े थे 5 महीने, आखिर क्यों?

Jaipur Maharani Gayatri Devi: जयपुर की महारानी गायत्री देवी को 5 महीने तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। ऐसा क्यों हुआ, आइए जानते हैं…

jaipur maharani gayatri devi

जयपुर की महारानी गायत्री देवी

विज्ञापन

Jaipur Maharani Gayatri Devi Spend 5 Months In Tihar Jail: जयपुर की महारानी गायत्री देवी अपनी सुंदरता और विशिष्ट प्रतिभा के लिए जानी जाती थीं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book Of World Records) में भी दर्ज है। गायत्री देवी को लोग राजमाता कहकर भी बुलाते थे। राजस्थान के लोग उनकी बहुत प्रशंसा करते हैं। हालांकि, उनका पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से छत्तीस का आंकड़ा था। यही वजह है कि उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में पांच महीने बिताने पड़े।

भ्रष्टाचार के आरोप में किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन

दरअसल, इंदिरा गांधी ने 26 जून को देश में इमरजेंसी लगाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद कई मशहूर लोगों को गिरफ्तार किया गया। राजमाता गायत्री देवी पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दावा किया कि उनके पास से 1.70 करोड़ डॉलर और महंगी ज्वेलरी जब्त की गई है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है।

इंदिरा गांधी को गायत्री देवी से होती थी जलन

इंदिरा गांधी और गायत्री देवी दोनों गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के शांति निकेतन से पढ़ी थीं। कहा जाता है कि यहीं से इंदिरा और गायत्री के बीच रंजिश शुरू हुई। बताया जाता है कि गायत्री देवी की खूबसूरती से इंदिरा गांधी को जलन होती थी। आगे चलकर यह रंजिश राजनीतिक दुश्मनी में बदल गई।

विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम

जयपुर की महारानी गायत्री देवी 1962 से लेकर 1975 तक सांसद रहीं। उन्होंने पहली बार स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस उम्मीदवार शारदी देवी को भारी मतों से हराया। गायत्री देवी को 250272 वोटों में से 192909 वोट मिले, जबकि शारदी देवी को 35,217 मत मिले। इस जीत के बाद उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ।

विज्ञापन

23 मई 1919 को हुआ जन्म

गायत्री देवी का जन्म 23 मई 1919 को लंदन में हुआ था। उन्होंने लंदन और स्विट्जरलैंड से पढ़ाई की। इनकी शादी 21 साल की उम्र में महाराज सवाई मान सिंह से कर दी गई। कहा जाता है कि उन्होंने महज 12 साल की उम्र में सवाई मान सिंह को दिल दे बैठीं। मान सिंह को दो पत्नियां पहले से थीं। इसके बावजूद उन्होंने महाराज की तीसरी पत्नी बनना स्वीकार किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ