kj.srivatsan
Read More
---विज्ञापन---
जयपुर में रोजगार की तलाश एक युवक के लिए ऐसा जाल बन गई, जहां उम्मीद की जगह डर और भरोसे की जगह बेरहमी मिली. नौकरी दिलाने के बहाने जयपुर बुलाकर युवक से लूट करने वाली शातिर गैंग का पुलिस थाना ब्रह्मपुरी (जयपुर उत्तर) ने पर्दाफाश कर दिया है. इस सनसनीखेज मामले में गैंग के मास्टरमाइंड उदय मेहरा सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
1 जनवरी 2026 को पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे नौकरी का ऑफर देकर जयपुर बुलाया गया. 30 दिसंबर 2025 की शाम आरोपी उसे घुमाने के बहाने जलमहल की पाल के पास ले गए. जैसे ही सुनसान जगह मिली, गैंग ने युवक को घेर लिया मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और एक लाख रुपए नकद व उसका एंड्रॉयड मोबाइल लूटकर फरार हो गए.
मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर उत्तर पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई. तकनीकी इनपुट, मुखबिरों की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया.
जांच में खुलासा हुआ कि इस वारदात का मुख्य सरगना उदय मेहरा है, जिसने अपने साथियों आनंद नगर, वंश भटनागर, समीर सक्सेना उर्फ ‘चिन्टू’, करण सिंह सोलंकी और तनिष्क सेन के साथ मिलकर लूट की पूरी योजना बनाई थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक लाख रुपए की नकद राशि और पीड़ित का एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद कर लिया है.
दरअसल पुलिस जमीनी गिरफ्तार कर रही थी अचानक यह पुलिस को चकमा देकर हमला करके भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस की आगे उनके एक नहीं चली. पुलिस से बचकर भाग रहे यह लोग चोटिल भी हो गए. इसी हालत में पुलिस ने अस्पताल ले जाकर उनका इलाज करवाया और ब्रह्मपुरी इलाके में इनका जुलूस भी निकाला, ताकि उनके जालसाजी के करानामे और करतूतों को बाकी लोग भी समझ सके. ये आरोपी हाथ पांव में पट्टी बांधे सर नीचे झुकाए लंगड़ाते चलते हुए पुलिस स्टेशन तक आए. जिसने भी इन्हें इस हालत में देखा उसी ने मानो अपराधों से तौबा भी कर ली.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह गैंग पहले भी नौकरी के नाम पर ऐसे वारदातों को अंजाम दे चुकी है. आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य पीड़ितों के सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा.
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।