Jaipur: मणिपुर हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का कैंडल मार्च, डोटासरा बोले- 'देश में प्रधानमंत्री नहीं "प्रचारमंत्री" पद पर आसीन हैं'

Jaipur, congress Candle March against Manipur Violence

Jaipur: मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार रात को जयपुर में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च अंबेडकर सर्किल से अमर जवान ज्योति तक निकाला गया। मार्च में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश के अन्य सह प्रभारी समेत कई विधायक, मंत्री और संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मार्च के दौरान ये नेता रहे मौजूद

मार्च के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी को मणिपुर मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए स्थिति को संभालना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पिछले 2 महीने से हिंसा के खिलाफ बीजेपी सरकार का विरोध कर रही है। मार्च रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता अंबेडकर सर्किल से रवाना हुए। इनमें कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, डाॅ. महेश जोशी, विधायक रफीक खान और सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत शामिल थे।

हिंसा रोकने के लिए कदम उठाएं सरकार

मार्च का समापन अमर जवान ज्योति पर हुआ। यहां पार्टी के नेताओं ने मणिपुर हिंसा के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। यहां नेताओं ने मृतकाें की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार को हिंसा को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाना चाहिए। वहीं पीड़ितों के लिए पुर्नवास की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।

डोटासरा ने आगे कहा कि ये दुर्भाग्य है कि देश में प्रधानमंत्री नहीं “प्रचारमंत्री” पद पर आसीन हैं। मणिपुर में देश की बेटियों से हुई दरिंदगी ने भारत की आत्मा पर चोट की है। प्रधानमंत्री जी विश्व में घूम रहे हैं लेकिन उन्हें मणिपुर जाने की फुर्सत नहीं, 3 महीने से जलते मणिपुर के हालात की चिंता नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ