राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालावांड़ में कार्यक्रम में हुईं शामिल, परिवार को याद कर हुईं भावुक

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भावुक हो गईं. मंच पर कविता सुनते-सुनते उनकी आंखों से आंसू बह निकले. मौका था खोयरा गांव स्थित मुक्तेश्वर मंदिर में सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत का.

vasundhara raje

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भावुक हो गईं. मंच पर कविता सुनते-सुनते उनकी आंखों से आंसू बह निकले. मौका था खोयरा गांव स्थित मुक्तेश्वर मंदिर में सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत का.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बकानी की युवती अदिति शर्मा ने वसुंधरा राजे और उनके परिवार पर एक भावुक कविता प्रस्तुत की. कविता में उनकी मां विजय राजे सिंधिया, पिता जीवाजी राव सिंधिया और भाई माधवराव सिंधिया का उल्लेख था.

विज्ञापन

कविता सुनते ही वसुंधरा राजे भावुक हो गईं और मंच पर रो पड़ीं. बाद में उन्होंने भरे गले से कहा कि उनके जीवन में इन तीनों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि अब वे इस दुनिया में नहीं हैं और उनके बिना जीवन बहुत सूना लगता है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी उन्हें अपने माता-पिता और भाई की याद आती है, तो वे जनता के बीच मिलने वाले प्यार में उन्हें खोजने की कोशिश करती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें धन-दौलत नहीं, बल्कि जनता रूपी परिवार के स्नेह की जरूरत है, जो उन्हें भरपूर मिल रहा है.

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि उनका लोगों से दल का नहीं, दिल का रिश्ता है.
इस दौरान वसुंधरा राजे ने सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा के राजनीतिक मायने नहीं है. यह यात्रा विकास के मार्ग पर चलने, लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझने और समाधान का प्रयास करने की यात्रा है.

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की खुशहाली, सम्मान और उत्थान की यात्रा है, जिसका उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ