राजस्थान विधानसभा में हंगामे के बाद हाथापाई की नौबत, विधायकों के बीच तीखी बहस

राजस्थान विधानसभा में गाय के मुद्दे पर हंगामे के बाद सदन स्थगित होने के बावजूद विधायकों के बीच तीखी बहस और टकराव की स्थिति बन गई.
गोपाल शर्मा, गोविंद सिंह डोटासरा और अशोक चांदना के बीच कहासुनी के बाद अन्य विधायकों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया.

राजस्थान विधानसभा में हंगामे के बाद हाथापाई की नौबत, विधायकों के बीच तीखी बहस
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा में गाय के मुद्दे पर हुए तीखे हंगामे के बाद सदन का माहौल उस समय और गरमा गया, जब कार्यवाही स्थगित होने के बाद पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच आमना-सामना हो गया. कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बन गई और सदन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया. हालांकि अन्य विधायकों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया.

सदन स्थगन के बाद भी जारी रही बहस

गाय से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के दौरान पहले ही जोरदार हंगामा हो चुका था, जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. लेकिन स्थगन के बाद भी विवाद थमा नहीं. विधायक आपस में तीखी बहस करते नजर आए. इसी दौरान विधायक गोपाल शर्मा विपक्ष की ओर बढ़े और अपनी बात रखने लगे. बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस विधायकों के बीच अपनी स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास कर रहे थे.

Advertisment

डोटासरा से कहासुनी, माहौल और गरमाया

इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के साथ उनकी तीखी कहासुनी हो गई. दोनों नेताओं के बीच बढ़ती बहस ने माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया.

अशोक चांदना भी बहस में शामिल

विवाद बढ़ते-बढ़ते कांग्रेस विधायक अशोक चांदना भी चर्चा में शामिल हो गए. कुछ क्षणों के लिए स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि हाथापाई की आशंका तक बन गई. सदन परिसर में मौजूद अन्य विधायकों और कर्मचारियों में भी हलचल देखी गई.

बीच-बचाव से टला बड़ा विवाद

स्थिति को बिगड़ता देख सत्ता पक्ष के विधायक जोगाराम पटेल और अन्य सदस्यों ने तत्काल हस्तक्षेप किया. उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया और गोपाल शर्मा को वेल से बाहर ले जाकर सत्ता पक्ष की लॉबी में पहुंचाया. इसके बाद धीरे-धीरे माहौल सामान्य हुआ. विधानसभा में हुए इस घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर तल्खी बढ़ा दी है. गाय के मुद्दे पर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक टकराव का रूप ले चुका है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ