Israeli Tourist Dies while Eating In restaurant Ajmer: इजरायल इन दिनों चर्चा में है। वजह है हमास के साथ चल रहा युद्ध। अब तक इस युद्ध में 400 इजरायली और 1 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इजरायल की एयरफोर्स की ओर से लगातार बमबाजी जारी है। इस वार को लेकर दुनिया 2 भागों में बंटी हुई है। इस बीच राजस्थान के अजमेर स्थित पुष्कर धाम में एक इजरायली पर्यटक की सीने में दर्द के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस इजरायली पर्यटक का नाम चेन येजेकेल था। वह अपने साथियों के साथ इजरायल से पुष्कर घूमने आया था।
रेस्टाॅरेंट में खाना खाने पहुंचा था पर्यटक
बताया जा रहा है कि इजरायली पर्यटक अपने साथियों के साथ पुष्कर में पंच कुंड सरोवर स्थित एक रेस्टाॅरेंट में खाना खाने पहुंचा था। उस दौरान उसके सीने में अचानक दर्द होने लगा। इस दौरान वहां मौजूद साथी पर्यटकों ने स्थानीय लोगों को सूचना दी तो उन्होंने एंबुलेंस बुलवाई। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पर्यटक के मौत की सूचना इजरायल की एंबेसी को दी गई है।
यहूदियों के पुष्कर में व्यापारिक संबंध
बता दें कि अजमेर स्थित तीर्थ नगरी पुष्कर हिंदूओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां का वातावरण और सुंदरता हमेशा देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। वहीं यहूदियों को भी ब्रह्म नगरी प्रिय है। हाल ही में बड़ी संख्या में इजरायली यहां पहुंचे। इजरायलियों के पुष्कर में व्यापारिक संबंध भी हैं। यहां बड़ी संख्या में इजरायल के लोग आते हैं और महीनों घूमते रहते हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
9 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines