जयपुर: राजस्थान सरकार ने अंशकालिक कर्मचारियों (पार्ट टाइम वर्कर्स) को भी सेवानिवृत्ति परिलाभ देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
पार्ट टाइम वर्कर्स को आर्थिक सहयोग देने का लिया गया फैसला
सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 को मंजूरी प्रदान की गई, साथ ही सरकार द्वारा जयपुर में जेम बोर्स की स्थापना और विभिन्न संस्थाओं के लिए भूमि आवंटन जैसे महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। मंत्रिमंडल ने राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 के प्रारूप को मंजूरी दे दी। इसके अन्तर्गत पार्ट टाइम वर्कर्स को सेवा समाप्ति पर रुपए 2 से 3 लाख तक का आर्थिक सहयोग दिया जायेगा। यह परिलाभ विभागों में कार्य करने वाले पार्ट टाइम वर्कर्स को सेवा समाप्ति, मृत्यु एवं सेवानिवृत्ति होने पर दिए जाएंगे।
इन नियमों के बनने से पार्ट टाइम कर्मचारियों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी साथ ही उनकी भर्ती में पारदर्शिता भी आएगी। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आदि जैसे पार्ट टाइम कार्य करने वाले मानदेय कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर आर्थिक सहायता देने के लिए राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें-IAS-IPS Romantic Love Story : शादी पर केवल 2000 रुपये खर्चे, जिंदगीभर होंगे IAS-IPS अफसरों की शादी के चर्चे
60 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
बैठक में मंत्रिमंडल ने जयपुर में जेम बोर्स की स्थापना व विकास के लिए लगभग 44 हजार वर्ग मीटर भूमि आरक्षित दर पर उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इस भूमि का आवंटन जेम बोर्स की स्थापना के लिए गठित जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बोर्स (एसपीवी) को औद्योगिक आरक्षित दर से 3 गुना दर पर 99 वर्ष की लीज पर किया जाना है। इससे रत्नों के निर्यात को बढ़ावा मिलने के साथ ही लगभग 60 हजार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
नेत्रहीन विकास संस्थान के लिए होगा निःशुल्क भूमि आवंटन
बैठक में मंत्रिमंडल ने नेत्रहीन विकास संस्थान द्वारा संचालित प्रज्ञा चक्षु उच्च प्राथमिक विद्यालय, फलौदी को निःशुल्क भूमि का आवंटन करने का फैसला लिया है। शासन के इस निर्णय से विद्यालय में पढ़ने वाले नेत्रहीन छात्रों को छात्रावास में रहकर शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
संबंधित खबरें
जयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
54 mins agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines