के जे श्रीवत्सन, भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के सांगानेर में पाकिस्तान के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने एक नया खुलासा किया है। भीलवाड़ा की सुभाष नगर थाना पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पीएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस सलाम से पूछताछ कर रही है।
दरअसल 2021 में सांगानेर इलाके में एक रैली निकाली गई थी इस रैली में पाकिस्तान के नारे लगाए गए थे जो एफएसएल रिपोर्ट में सही पाए गए हैं। सुभाष नगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने कहा कि 15 मई 2022 को सांगानेर के रहने वाले नेमीचंद खटीक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस रिपोर्ट में बताया था कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जिसमें 500 से ज्यादा लोग सांगानेर कस्बे में रैली निकाल रहे है। इस रैली में शामिल लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते नजर आ रहे हैं।
बता दें यह रैली 7 फरवरी 2021 में SDPI के सिंबल पर वार्ड 57 से चुनाव जीतने वाले नाथूलाल राव के लिए सांगानेर में निकाली गई थी। इस रैली का नेतृत्व PFI के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम अंसारी द्वारा किया गया था। जिसमें रैली में शामिल लोग पाकिस्तान के नारे लगाते हुए साफ नजर आ रहे है।
आपको हमारे विरोधी देश के लिए इस तरह से नारे लगाना देशभक्ति के लिए भी खतरनाक है। इसलिए प्रार्थी ने कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने प्रार्थी द्वारा उपलब्ध करवाए गए वीडियो को जांच के लिए भेज दिया था। जिसके बाद एफएसएल रिपोर्ट में यह वीडियो सही पाया गया।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines