Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर में खेत में बनी डिग्गी में डूबने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ के सत्तासर गांव में युवक अपने ननिहाल में खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान वह शनिवार सुबह डिग्गी के पास गया तो पैर फिसलने से अंदर जा गिरा। बेटे को डूबता देख वहीं काम कर रहे पिता ने भी बिना सोचे-समझे डिग्गी में छलांग लगा दी। इसके बाद दोनों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन

बेटे को बचाने दौड़े पिता

जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के सत्तासर गांव में शनिवार सुबह बहादुर सिंह अपने पुत्र के साथ खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसका पुत्र खेत के बनी डिग्गी के पास गया। उसका पांव फिसल गया जिसके बाद वह डिग्गी में गिर गया। पुत्र को डुबते देख पिता भी उसे बचाने के लिए डिग्गी में कूद गए। डिग्गी की गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों पानी की गहराई में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

डूबता देख बचाने के लिए दौड़े आस-पास के लोग

दोनों को डूबता देख खेतों में आस-पास काम कर रहे लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर पिता-पुत्र की मौत के बाद बहादुर सिंह के घर और ससुराल में मातम छा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ