Rajasthan Weather: राजस्थान के अगस्त में शुरुआती 15 दिन सूखे बीतने के बाद अब एक बार बदरा मेहरबान होने लगे हैं। मौसम विभाग कील मानें तो पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। इससे किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज प्रदेश में झालावाड़, राजसमंद, पाली, जोधपुर, बीकानेर, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर जोधपुर, बीकानेर संभाग में 21 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
रविवार को इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश रविवार को सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा के बागीडोरा में 6 इंच दर्ज की गई। बागीडोरा के अलावा सज्जनगढ़, सलोपत, दानपुर एरिया में भी अच्छी बारिश हुई। वहीं नागौर के मकराना में 4 इंच से ज्यादा बारिश रिकाॅर्ड की गई। यहां सड़कें दरिया बन गईं। इसके अलावा राजसमंद के देलवाड़ा में 102 मिमी. बारिश, वहीं गंगानगर, जोधपुर, पाली, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं झालावाड़, प्रतापगढ़, टाेंक, उदयपुर, डूंगरपुर, जयपुर, दौसा में भी कहीं-कहीं पर अच्छी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
इसलिए हो रही बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र अभी मध्य भारत पर एक्टिव पर है। इससे नमी बढ़ी है। मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल गंगानगर, नारनौल, छतीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इससे पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश हो रही है।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
6 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
8 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
9 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
10 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
12 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
12 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
12 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
13 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
13 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines