'मेट्रो और पूल कैब का इस्तेमाल करें…' GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

खराब AQI को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में आज से GRAP-1 लागू कर दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है.

Delhi Police

दिल्ली-NCR में आज से GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है. (Photo: AI)

खराब AQI को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में आज से GRAP-1 लागू कर दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो वाहनों से निकलने वाली जहरीली गैसों को कम करने के लिए और राजधानी को सुचारू रूप से चलाने में उनकी मदद करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवाइजरी में क्या?

-मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन चुनें
-कारपूल करें और गैरजरूरी यात्राएं छोड़ें
-अपने वाहन का रखरखाव करें और PUCC सुरक्षित रखें
सिर्फ निश्चित जगहों में ही पार्क करें
-खड़ी गाड़ी का इंजन बंद रखें
-बेवजह हॉर्न बजाने से बचें
-नो-एंट्री में प्रवेश ना करें

GRAP-1 लागू

एडवाइजरी के मुताबिक, पूरे NCR में GRAP के फेज-I के तहत कार्रवाइयों को लागू किया जाएगा, उनकी निगरानी की जाएगी और समीक्षा की जाएगी, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि AQI का स्तर और ज्यादा ना बिगड़े. सभी कॉर्डिनेशन एजेंसियां ​​कड़ी निगरानी रखेंगी और GRAP शेड्यूल के उपायों को और जयादा सख्ती से लागू करेंगी. नागरिकों से अनुरोध किया जा सकता है कि वो GRAP चरण-I के तहत ‘नागरिक चार्टर’ (citizen charter) का सख्ती से पालन करें. उप-समिति वायु गुणवत्ता की स्थिति पर कड़ी नजर रखेगी. दिल्ली की एयर क्वालिटी पर IMD/IITM के पूर्वानुमान के आधार पर, आगे सही फैसले लेने के लिए समय-समय पर स्थिति की समीक्षा करती रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ