Rajasthan: स्कूल से नाबालिग का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पेड़ से बांधकर की पिटाई

kidnap the student in bharatpur

भरतपुर में किडनैपर्स की पेड़ से बांधकर की पिटाई

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर (Bhartpur) के गोपालगढ़ थाना इलाके के सरकारी स्कूल की छुट्टी होते ही चार बदमाशों ने एक बच्चे को किडनैप कर लिया। अपहरणकर्ता लड़के को लेकर हरियाणा भागने वाले थे। लेकिन, उसके गांव से निकलते ही लोगों ने करीब 7 किलोमीटर की दूरी से बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद उनको पेड़ और चारपाई से बाँध कर बुरी तरह पीटा गया। आरोपी की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद ग्रामीणों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है। यह मामला पूर्वी राजस्थान का द्वारा कहा जाने वाले भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना इलाके का है। एक निजी स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे 11वीं क्लास के छात्र तहसीम को चार बदमाशों द्वारा किडनैप कर लिया गया।

सूचना मिलने पर भादका पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वो दो महीने से किडनैपिंग का प्लान कर रहे थे। वे बच्चे को हरियाणा ले जाते और वहां जाकर परिजनों से फिरौती मांगते।

वहीं पीड़ित बच्चे ने बताया कि बीच रास्ते में दोनों ने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी थी और उसे मारने का प्लान बना रहे थे। दोनों बात कर रहे थे कि बच्चे को कहां मारा जाए इससे पहले ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।

तसलीम के पिता आजाद ने गोपालगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया हैं। इधर मामले में गोपालगढ़ थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम अजरु पुत्र हनीफ निवासी नई बिछौय हरियाणा और अब्दुल गफ्फार पुत्र शरीफ निवासी भादका थाना गोपालगढ़ बताया है। फिरौती की मंशा से बच्चे का अपहरण हुआ। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ