Rajasthan News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार की तीर्थ यात्रा योजना का बजट बढ़ाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि ‘ राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने के लिए संकल्पित है। प्रदेश के वृद्धजनों में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना को लेकर अपार उत्साह है। इनकी भावनाओं के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2023-24 में 40 हजार वृद्धजनों को यात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है।’
44 करोड़ का बजट बढ़ाया
सीएम ने कहा कि ‘इस लक्ष्य की क्रियान्विति में 44 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। योजना अन्तर्गत पहले 46 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। अब यात्रियों की संख्या बढ़ने से 44 करोड़ रुपए और दिए गए है। इस स्वीकृति से यात्रियों को हवाई और रेल के जरिए विभिन्न तीर्थ स्थलों पर यात्रा कराई जाएगी।’
2013 में हुई थी शुरुआत
बता दें कि 2013 में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की शुरूआत की गई थी। उस समय 41 हजार यात्रियों को विभिन्न स्थलों पर भेजकर दर्शन कराए गए। अब तक 1.17 लाख से अधिक यात्रियों को दर्शन कराया जा चुका है। इस वर्ष 14 जून को जयपुर और कोटा से रामेश्वरम-मदुरई के लिए यात्रियों की ट्रेन को रवाना किया गया था। यात्रा का सम्पूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।
इस योजना का लाभ राजस्थान के बुजुर्गों को मिल रहा है। ऐसे में सरकार ने इस योजना का बजट बढ़ाने का ऐलान किया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को तीर्थ यात्रा कराई जाए सके।
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
3 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
6 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
16 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines