Rajasthan Politics: राजेंद्र गुढ़ा ने दिया बयान, बोले- हम आलाकमान के साथ

Rajendra Gudha Big Statement

विधायक दल की बैठक में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का जानें से इंकार

जयपुर: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, अगर सभी 101 विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए तो क्या सरकार बहुमत नहीं खो देगी? मैं इस बैठक में शामिल नहीं हो रहा हूं। मेरे घर पर विधायक बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों का सीएम आवास पहुंचना शुरू हो गया है। शांति धारीवाल के घर चल रही बैठक से बड़ी खबर निकली। विधायकों ने एक सुर में रखी बात कहा-’अशोक गहलोत सीएम रहे। पार्टी के वफादार विधायकों को मौका मिले।

विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के लिए लॉबिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि सचिन पायलट इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। लेकिन राजनीति को संभावनाओं का खेल यूं ही नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में कई जानकारों का यह भी कहना है कि अभी से इस संबंध में कोई भी दावा करना मुश्किल है कि राजस्थान की सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ