UP News: समा खातून कौन? जो बनना चाहती है लेडी डॉन...लड़कों की ही क्यों करती है पिटाई

यूपी के बस्ती में आजकल एक लेडी डॉन का डर फैला है। लेडी जॉन का नाम समा खातून है और इसकी गुंडागर्दी और दबंगई के कई मामलों का खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। क्या है पूरा मामला, पढ़ें बस्ती से वसीम अहमद की रिपोर्ट…

basti news

उत्तर प्रदेश का बस्ती जिला इन दिनों एक लेडी डॉन के आतंक से सहमा हुआ है। यहां एक लेडी डॉन खुद तो पीटती है और अपने गुर्गों से भी लट्ठ बजवाने का काम करती है। इस लेडी डॉन का नाम समा खातून है। उसकी गुंडागर्दी और बेलगाम दबंगई के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। इसके अलावा जिनके दबंगई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। महिला की दबंगई से इन दिनों स्थानीय प्रशासन ही नहीं बल्कि आम लोग के मन में डर और आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने अलग-अलग पिटाई के मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया है। समा पुरुषों को सरेआम पिटवाती है या खुद ही पीटने लग जाती है।

कहां का है सारा मामला?

यह हैरान करना वाला मामला बस्ती सदर कोतवाली के रजिस्ट्री दफ्तर का है, जहां दबंग महिला ने सरेआम एक युवक पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित किसी मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में दफ्तर पहुंचा था। चश्मदीद गवाहों के अनुसार, समा पहले से ही घात लगाकर बैठी थीं और मौका मिलते ही उसने पीड़ित पर हमला बोल दिया। वहां मौजूद किसी अन्य ने यह पूरी घटना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसमें आरोपी महिला युवक को थप्पड़ ही थप्पड़ मारती है। इस हमले के बाद पीड़ित ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहले भी लगे दबंगई के आरोप

महिला की दबंगई सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं है। उस पर एक और गंभीर आरोप है कि उसने एक अन्य महिला को भी अपने गुंडों से पिटवाया। इस घटना का भी वीडियो वायरल हुआ। जिससे सभी हैरान परेशान हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखा कि कुछ लोग एक महिला को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। इस भयानक हमले के बाद पीड़िता ने पुलिस महा निरीक्षक का दरवाजा खटखटाया है।

डीआईजी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट तलब की है और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता ने अपनी शिकायत में समा खातून को इस हमले का मुख्य सूत्रधार बताया है। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ