---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

इंदौर में बेरोजगारों का भर्ती सत्याग्रह, पैदल मार्च निकाला‌

विपिन श्रीवास्तव, इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में भर्ती के लिए बेरोजगारों ने भर्ती सत्याग्रह शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में बेरोजगारों ने पैदल मार्च निकाला‌। मध्यप्रदेश में भारतीय नृत्य बताते हुए सांकेतिक तौर पर तख्तियों पर “मध्यप्रदेश की भर्तियां” लिखकर माला चढ़ाकर सड़क पर धरने पर बैठे। दरअसल, रोजगार की मांग कर रहे हजारों […]

---विज्ञापन---

विपिन श्रीवास्तव, इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में भर्ती के लिए बेरोजगारों ने भर्ती सत्याग्रह शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में बेरोजगारों ने पैदल मार्च निकाला‌। मध्यप्रदेश में भारतीय नृत्य बताते हुए सांकेतिक तौर पर तख्तियों पर “मध्यप्रदेश की भर्तियां” लिखकर माला चढ़ाकर सड़क पर धरने पर बैठे। दरअसल, रोजगार की मांग कर रहे हजारों बेरोजगारों ने दीनदयाल पार्क से रीगल तिराहे तक पैदल मार्च निकालकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

अभी पढ़ें Rajasthan Congress Crisis: विधायकों के इस्तीफे पर बोले अशोक गहलोत, ‘मेरे हाथ में कुछ नहीं’

---विज्ञापन---

व्यापम भर्ती बेरोजगारी, भत्ता सहित तमाम मांगों को लेकर युवक सड़कों पर उतर गए। इंदौर में विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों द्वारा पढ़ने लिखने के बावजूद भी रोजगार के अभाव को लेकर पिछले कई दिनों से भंवरकुआं क्षेत्र में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के तहत पांचवें दिन करीबन 2000 से अधिक बेरोजगार छात्रों द्वारा दीनदयाल पार्क से लेकर रीगल तिराहे तक हाथों में तिरंगा थाम ते हुए पैदल मार्च निकाला गया।

अभी पढ़ें Ayodhya News: अयोध्या में बने CM योगी के मंदिर से मूर्ति गायब, जानें क्या है पूरा मामला

---विज्ञापन---

युवाओं द्वारा पैदल मार्च के दौरान भर्ती दो या फिर अर्थी दो जैसे कई नारे सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। बेरोजगार युवाओं की मांग थी कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं में भर्ती शुरू ओबीसी आरक्षण व्यापम भर्ती परीक्षाएं बेरोजगार भत्ता जैसी तमाम मांगों को लेकर या पैदल मार्च निकाला गया है। युवाओं का कहना है कि कई बार सरकारें आती है और जाती है केवल युवाओं के साथ रोजगार को लेकर केवल मात्र घोषणाएं की जाती है जो युवा कई बार तमाम तरह की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं उसके बावजूद भी उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 25, 2022 09:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola