Rajasthan Politics: मंत्री शांति धारीवाल के घर पर डटे गहलोत खेमे के विधायक, कहा- CLP की बैठक में नहीं जाएंगे

rajasthan politics

केजी श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के सभी विधायक अब भी मंत्री शांति धारीवाल के घर ही मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि धारीवाल के घर पर मौजूद सभी विधायक सीएलपी बैठक में भाग लेने नहीं जाएंगे, बल्कि वे सीधे विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के घर जाएंगे और अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक गहलोत समर्थक विधायकों ने सचिन पायलट के खिलाफ अपनी आवाज को मुखर करने का फैसला किया है। इससे पहले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर सभी 101 विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए तो क्या सरकार बहुमत नहीं खो देगी? मैं इस बैठक में शामिल नहीं हो रहा हूं। मेरे घर पर विधायक बैठे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं, राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद सीएम बदलने की बात होगी। 102 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत इसका फैसला करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ