Rajasthan: जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, सीएम गहलोत ने जताया दुःख
Edited By Nirmal Pareek

जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा
Edited By Nirmal Pareek

जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा
जोधपुर: सीएम गहलोत के गृह जिले जोधपुर से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के कीर्ति नगर क्षेत्र में गैस के 6 सिलेंडर फटने की वजह से 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शहर के माता का थान क्षेत्र में मंगरा पूंजला इलाके के एक रहवासी कॉलोनी में शनिवार दोपहर गैस के तीन-चार सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी और 16 लोग घायल हो गए।
इस हादसे को लेकर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि हादसे में 4 लोग जिंदा जल गए, जबकि 16 लोग झुलस गए हैं। मृतकों के शवों को फायर ब्रिगेड कर्मियों ने निकाला है। इसके बाद 16 घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। 6 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। डीसीपी अमृता दुहन और महापौर कुन्ती परिहार मौके पर पहुंची।
वहीं इस घटना को लेकर सीएम गहलोत ने दुःख जताते हुए लिखा कि, “जोधपुर में मगरा पूंजला एरिया के कीर्ति नगर में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की जानकारी बेहद दुखद है। स्थानीय प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली है एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।”
जोधपुर में मगरा पूंजला एरिया के कीर्ति नगर में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की जानकारी बेहद दुखद है। स्थानीय प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली है एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 8, 2022
बताया जा रहा है कि कई लोग 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गए हैं। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर स्थित इस घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडर का कारोबार होता था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: