Rajasthan: अशोक गहलोत ने पायलट के सीएम बनने के दिए संकेत, बोले- नई पीढ़ी को चांस मिले

Ashok gehlot vs Sachin Pilot

अशोक गहलोत ने पायलट के सीएम बनने के दिए संकेत

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम गहलोत आज जैसलमेर दौरे पर थे, यहां उन्होंने तनोट माता के दर्शन भी किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘अब मुझे राजनीति करते हुए 40 साल से ज्यादा हो गए हैं। केंद्र में, प्रदेश में कई पदों पर रहा हूँ, अब नई पीढ़ी को चांस मिलना चाहिए।’

सीएम गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैं पहले ही बता चुका हूं, अगर ऐसा होता तो मैं 40 साल के लिए विभिन्न पदों पर होता, लेकिन बिना किसी पद के भी शांतिपूर्ण माहौल, विश्वास, सद्भावना और युवाओं के लिए काम करता रहूंगा।

Advertisment

आगे सीएम गहलोत मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मेरे लिए कोई पद महत्वपूर्ण नहीं हैं। मैं 40 साल से पार्टी में हूं,मुझे पार्टी ने सब कुछ दिया। नई पीढ़ी को चांस मिले। मुझे कांग्रेस आलाकमान जो भी जिम्मेदारी देगा, मैं उसे निभाऊंगा। आज देश में हालात बहुत खतरनाक हैं। देश का लोकतंत्र खतरे में है। देश में ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है।

विज्ञापन

मेरी कलम गरीब के लिए चली है, उनके हक में चली है। मैं अंतिम सांस तक राजस्थान के लोगों की सेवा करता रहूंगा। मैं किसी पद पर रहूं या नहीं रहूं,सेवा करता रहूंगा।

विज्ञापन

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के लिए लॉबिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि सचिन पायलट इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। लेकिन राजनीति को संभावनाओं का खेल यूं ही नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में कई जानकारों का यह भी कहना है कि अभी से इस संबंध में कोई भी दावा करना मुश्किल है कि राजस्थान की सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ