When Journalist Asked Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर राजनीति का माहौल काफी गर्म है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान AAP के उम्मीदवार के समथर्न में जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसके अलावा वह प्रदेश के सीएम होने के नाते काम कर रहे हैं। चुनाव प्रचार सिलसिले में ही सीएम मान एक जनसभा में शामिल हुए, जहां एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि वह अपनी राजनीति की दुनिया में इतने व्यस्त है, ऐसे में वह अपने परिवार को कैसे टाइम देते हैं?
पत्रकार के सावल पर सीएम मान का जवाब
रिपोर्ट के इस सवाल का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी खूबसूरती से जवाब दिया। सीएम मान ने कहा कि पूरा पंजाब ही उनका परिवार है, इसलिए काम करते हुए भी वह हमेशा अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनके साथ भरपूर समय बिताते हैं। इसके मान ने कहा कि AAP की सरकार ने प्रदेश में 43 हजार सरकारी नौकरियां दी है और ऐसा पहली बार हुआ है कि बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के पंजाब के युवाओं को अपनी योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है। सीएम मान ने कहा कि वह किसी की भी सिफारिश पर ध्यान नहीं देते फिर चाहे वह उनका कोई विधायक ही क्यों न हो।
यह भी पढ़ें: ‘राजनीति बुरी नहीं, बल्कि इसमें मौजूद लोग बुरे हैं’, CM मान ने दिया युवाओं को खास संदेश
बादल और कैप्टन ने कुछ नहीं किया
इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी में युवाओं और आम लोगों को अवसर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी जैसी बड़ी पार्टी में आम लोगों को कोई जगह नहीं मिलती है। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि बादल और कैप्टन ने पंजाब पर 25 साल तक शासन किया है, लेकिन पंजाब के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
20 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
4 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
4 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
5 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
5 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
5 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
6 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
7 days agoनशे के मुद्दे पर धालीवाल का शिरोमणि अकाली दल और BJP पर हमला
7 days agoSGPC विवाद पर बलतेज पन्नू ने उठाए सवाल, ₹1 लाख ट्रांसफर को लेकर मांगा जवाब
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines