'राजनीति बुरी नहीं, बल्कि इसमें मौजूद लोग बुरे हैं', CM मान ने दिया युवाओं को खास संदेश

CM Bhagwant Mann Special Message to Youth: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव प्रचार के दौरान राजनीति पर युवाओं को खास संदेश दिया है। जानिए क्या कहा…

CM Bhagwant Mann Special Message to Youth

CM Bhagwant Mann Special Message to Youth: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सीएम मान इन दिनों AAP के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के साथ मिलकर रोड शो और रैलियों कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मान ने गुरुवार को भी मोहिंदर भगत के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। यहां उन्होंने संबोधन के दौरान मोहिंदर भगत को कैबिनेट मंत्री बनाने का संकेत दिया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथ लिया है।

विज्ञापन

‘राजनीति बुरी नहीं है’

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति कभी सफल नहीं हो सकती है। पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है, लेकिन यहां नफरत का बीज को बोया नहीं जा सकता है। पंजाब के लोग गुरुपर्व से लेकर ईद, दिवाली और क्रिसमस सब एक साथ मिलकर सेलिब्रेट हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां किसी की किसी के साथ कोई लड़ाई नहीं है। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि राजनीति बुरी नहीं है। इसमें बुरे लोगों की संख्या काफी ज्यादा और यहीं इसकी समस्या है।

विज्ञापन

‘राजनीति से दूर भागना बहुत मुश्किल है’

इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि देश के हर एक व्यक्ति की जिंदगी राजनीति से ही तय होती है, यहां तक ​​कि आप रात में क्या खाते हैं यह भी राजनीति से ही तय होता है। इसलिए राजनीति से दूर भागना बहुत मुश्किल है। भागने से अच्छा है कि आप लोग राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और बदलाव लाएं। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब कई नौजवान लोग उनके पास आते हैं और AAP के साथ काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ