आय से अधिक संपत्ति मामला: विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पंजाब सतर्कता ब्यूरो (वीबी) ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को गिरफ्तार कर लिया। सोनी पर 2016 से 2022 के दौरान आय से अधिक संपत्ति करने का मामला दर्ज है।आय के ज्ञात स्रोतों से 7.96 करोड़ रुपये […]

---विज्ञापन---

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पंजाब सतर्कता ब्यूरो (वीबी) ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को गिरफ्तार कर लिया। सोनी पर 2016 से 2022 के दौरान आय से अधिक संपत्ति करने का मामला दर्ज है।

आय के ज्ञात स्रोतों से 7.96 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए

वीबी के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि एफआईआर नं. 20, दिनांक 9/7/2023 को जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ पुलिस स्टेशन वीबी, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके आदेश 10 अक्टूबर 2022 को दिए गए थे। जांच में पाया गया कि आरोपी ओपी सोनी ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 7.96 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए।

पत्नी और बेटे के नाम पर बनाईं संपत्तियां 

प्रवक्ता ने कहा कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक अवधि के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था। यह उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 7,96,23,921 रुपये (176.08 प्रतिशत) अधिक था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं। प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

First published on: Jul 09, 2023 10:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें