---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

मोहाली में निर्माणाधीन अस्पताल की छत गिरी, दो की मौत

पंजाब के मोहाली में एक निर्माणाधीन अस्पताल की छत अचानक भरभराकर गिर गई. दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के वक्त साइट पर कई मजदूर काम कर रहे थे; राहत और बचाव कार्य जारी है.

---विज्ञापन---

पंजाब के मोहाली से एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक निर्माणाधीन अस्पताल की छत अचानक भरभराकर गिर गई. इस गंभीर हादसे में दो लोगों की जान चली गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना सेक्टर 82 एयरोसिटी के पास स्थित अस्पताल में हुई. अस्पताल की नई इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था. रोजाना की तरह मजदूर साइट पर काम में जुटे हुए थे. तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया. तेज आवाज के साथ गिरी छत के मलबे में वहां काम कर रहे मजदूर दब गए. घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मलबे को हटाने के लिए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. वार्ड नंबर 22 के म्युनिसिपल पार्षद हरविंदर सिंह के अनुसार, मलबे से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किस स्तर पर हुई थी.

---विज्ञापन---

वार्ड नंबर 22 के पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप

वार्ड नंबर 22 के म्युनिसिपल पार्षद हरविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “यहां मेडीसिटी प्राइवेट अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा था. बिल्डर और ठेकेदारों ने नियमों का बिल्कुल पालन नहीं किया. निर्माण से जुड़ी जरूरी औपचारिकताओं और सुरक्षा मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.” पार्षद हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी तुरंत पूरे प्रशासनिक अमले को दी गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी और बचाव दल फौरन मौके पर पहुंचे.

राहत और बचाव कार्य शुरू

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के वक्त घटनास्थल पर कई मजदूर मौजूद थे. आसपास के लोगों और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिशें तेजी से की जा रही हैं. डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने कहा, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का सही से पालन किया जा रहा था या नहीं.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2026 11:12 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola