पंजाब के सभी जिलों में जल सप्लाई कर्मचारियों के लिए स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत

चंडीगढ़: जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरुवार को कहा कि विभाग के ग्रुप सी और डी के टेक्निकल स्टाफ के लिए स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेनिंग से जहां उनके काम में और निखार आएगा वहीं मौजूदा समय की नई तकनीकों के बारे भी […]

---विज्ञापन---

चंडीगढ़: जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरुवार को कहा कि विभाग के ग्रुप सी और डी के टेक्निकल स्टाफ के लिए स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेनिंग से जहां उनके काम में और निखार आएगा वहीं मौजूदा समय की नई तकनीकों के बारे भी उनको जानकारी हासिल होगी। इसके साथ विभाग की कारगुज़ारी में विस्तार होगा और लोगों को बेहतर ढंग से सहूलतें मुहैया करवाई जा सकेंगी।

ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम सरकारी मुलाजिमों की कार्य कुशलता में विस्तार करते हैं

जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि लोगों को पारदर्शी और अच्छी सुविधाएं देना पंजाब सरकार की पहलकदमी है और ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम सरकारी मुलाजिमों की कार्य कुशलता में विस्तार करते हैं जिसका फ़ायदा आम लोगों को होता है। जिम्पा ने बताया कि सभी जिलों में तैनात ग्रुप सी और डी के टेक्निकल स्टाफ के लिए यह ट्रेनिंग पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक ट्रेनिंग विभाग की मदद से दिलाई जायेगी। ज़िलेवार दी जाने वाली ट्रेनिंग मार्च 2024 तक जारी रहेगी।

ट्रेनिंग 6 दिनों में कुल 48 घंटों की होगी

जल सप्लाई विभाग के प्रमुख सचिव डी. के. तिवारी और विभाग प्रमुख मुहम्मद इश्फाक ने बताया कि जल जीवन मिशन प्रोग्राम के अंतर्गत दिलाई जाने वाली ट्रेनिंग 6 दिनों में कुल 48 घंटों की होगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेनिंग प्लम्बर, फ़िटर, इलैकट्रीशन, पंप आपरेटर और मोटर मकैनिक आदि को दिलाई जायेगी। पहले बैच की ट्रेनिंग 7 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

First published on: Aug 10, 2023 08:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें