पंजाब में ASI हरजीत सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर; पाकिस्तानी हैंडलर भी शामिल
अमृतसर में ASI हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों में शामिल दीपक सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया. पुलिस के मुताबिक, केस में पाकिस्तान से संचालित एक कथित हैंडलर और नशे के नेटवर्क से जुड़े एंगल की भी जांच हो रही है.
पंजाब के अमृतसर में सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. (फोटो- X, DGP Punjab Police/ANI)
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वारदात के मुख्य आरोपियों में शामिल दीपक सिंह को गोली लगी, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान आरोपी का एक साथी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है.
पुलिस जांच के अनुसार, हरजीत सिंह को 18 सितंबर की देर रात अमृतसर के भगतांवाला अनाज मंडी इलाके में ड्यूटी के दौरान निशाना बनाया गया था. बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल हरजीत सिंह की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज, तकनीकी जानकारी और टावर डंप समेत कई सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की.
विज्ञापन
#WATCH | Amritsar: Visuals from the spot where the primary accused involved in the shooting of ASI Harjit Singh was killed in a police encounter led by Amritsar Police Commissioner Harmanbir Singh Gill. https://t.co/3gxT3tqIkspic.twitter.com/1IyaZtijYh
वहीं, इस मामले में जब आगे की जांच की गई तो इसमें पाकिस्तान से जुड़े एक कथित हैंडलर का एंगल भी सामने आया है. अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के मुताबिक, विदेश से गतिविधियां संचालित कर रहे पाकिस्तान स्थित एक व्यक्ति ने आरोपियों को पैसे और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल कराने का लालच दिया था. पुलिस का दावा है कि आरोपियों से अपनी वफादारी साबित करने के लिए एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाने और हत्या का वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा गया था.
शनिवार रात पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को स्कूटर पर जाते हुए रोकने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने गोलीबारी शुरू कर दी और वहां से भागने लगे. बाद में दूसरे नाके पर भी फायरिंग की गई. जवाबी कार्रवाई के दौरान दीपक सिंह को गोली लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके से .30 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा बरामद की है.
परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि
वहीं, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक ट्वीट कर कहा, अमृतसर जिले के हमारे बहादुर पुलिस अधिकारी, ASI हरजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान दे दी. पंजाब पुलिस दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. माननीय मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि (ex-gratia) की घोषणा की है, जबकि HDFC बैंक की ओर से परिवार को 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान भी किया जाएगा. शहीद को पूरे पुलिस सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी.
विज्ञापन
Our brave police officer, ASI Harjit Singh of district #Amritsar, has laid down his life in the line of duty.@PunjabPoliceInd stands firmly with the bereaved family in their hour of grief. Hon’ble Chief Minister has announced an ex-gratia amount of ₹1 crore for his family,… pic.twitter.com/Or6bnpNun4