Goldie Brar: कैलिफोर्निया में दबोचा गया गोल्डी बराड़, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का है मास्टरमाइंड

Goldy Brar
विज्ञापन

Goldie Brar: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में दबोच लिया गया है।

भारत की खुफिया एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से एक बड़ा इनपुट मिला है। हालांकि अभी तक इस मामले में कैलिफोर्निया सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन खुफिया विभाग रॉ, आईबी, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और पंजाब इंटेलिजेंस को ऐसे इनपुट जरूर मिले हैं कि गोल्डी बराड़ वहीं है और उसे हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

मूसेवाला के पिता ने पंजाब सरकार से की थी ये मांग

सिद्धू मूसेवाला की मौत के छह महीने बाद उनके पिता बलकौर सिंह ने गुरुवार को पंजाब सरकार और पुलिस से गोल्डी बराड़ के बारे में जानकारी देने वाले को 2 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करने की मांग की थी।

विज्ञापन

वेरका में एक धार्मिक समारोह के लिए अमृतसर पहुंचे बलकौर सिंह ने कहा है कि अगर पंजाब सरकार के पास पैसा नहीं है तो वह अपनी जेब से इनाम देने को तैयार हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा जिले के जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई थी। कनाडा का रहने वाला गोल्डी बराड़ मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।

बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू की हत्या के बाद भी सरकार 2 करोड़ रुपये का आयकर वसूल रही है जो मूसेवाला हर साल देता था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार करने और गैंगस्टर को गिरफ्तार करने के लिए कदम उठाने वाले व्यक्ति को 2 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा करनी चाहिए।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई सरकार का बलकौर सिंह ने दिया उदाहरण

ऑस्ट्रेलियाई सरकार का उदाहरण देते हुए बलकौर सिंह ने भारतीय मूल के राजविंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए 1 मिलियन डॉलर (5 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की, जो एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या का आरोपी था और देश से भाग गया था। कहा कि पुरस्कार की घोषणा के बाद हाल ही में उसे इंटरपोल और दिल्ली पुलिस की मदद से पकड़ा गया।

विज्ञापन

मूसेवाला के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने जीवन में कभी कुछ नहीं कमाया। शुरुआती दौर में जब सिद्धू गाते थे तो अपने दोस्तों के खातों में पैसे जमा करते थे। उसे धोखा दिया गया था। आज भी एक ही खाता है और सारी कमाई पर टैक्स लगता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ