Kanye West: एलन मस्क ने रैपर कान्ये वेस्ट का ट्विटर अकाउंट किया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

Kanye West Controvers

Kanye West: एलन मस्क ने रैपर कान्ये वेस्ट का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर Inc ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि रैपर के ट्विटर को पहले भी सस्पेंड किया गया था। दो महीने पहली उनका ट्विटर अकाउंट फिर से बहाल किया गया था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रैपर कान्ये वेस्ट के इस बार ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड किए जाने के बाद में एलन मस्क ने कहा कि कान्ये पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। उन्होंने ट्वीट्स के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने अक्टूबर में ट्विटर पर रैपर की वापसी का स्वागत किया था। रैपर वेस्ट के ट्विटर अकाउंट को अब ‘ये’ के नाम से जाना जाता है।

मस्क ने अपने ताजा ट्वीट में कहा कि मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। इसके बावजूद उसने (रैपर वेस्ट) फिर से हिंसा भड़काने वाले ट्विट्स किए और ट्विटर के नियमों का उल्लंघन किया।

विज्ञापन

एक घंटे के अंदर अकाउंट को किया गया सस्पेंड

ट्विटर ने ये के एक ट्वीट को भी प्रतिबंधित कर दिया। मस्क की ओर से एक ट्विटर यूजर को जवाब देने के एक घंटे के अंतर रैपर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ