पंजाब में ठंड के चलते पांचवीं कक्षा तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद, कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों की बदली टाइमिंग

पंजाब में ठंड के चलते पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे।

Schools Closed Due to Dense Fog

वेदर अलर्ट के चलते लिया गया बंद करने का फैसला।

विज्ञापन

Schools closed in Punjab: सर्दी के मौसम के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य के सभी प्राइमरी स्कूल, पांचवी कक्षा तक (सरकारी/एडेड/मान्यता प्राप्त और प्राइवेट), 15 जनवरी से 20 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूल (सरकारी/एडेड/मान्यता प्राप्त और प्राइवेट) 15 जनवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगे।

शाम 4 बजे के बाद कोई स्कूल नहीं खुलेगा

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बैंस ने बताया कि डबल शिफ्ट वाले सभी स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट वाला कोई भी स्कूल शाम 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा।

घना कोहरा छाए रहने की संभावना

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 14 से 17 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में कोल्ड से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि 14 जनवरी की रात से 16 जनवरी की सुबह के दौरान पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात और सुबह में कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंडी

IMD के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान शीत दिवस से गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रहने और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ