पंजाब विजिलेंस की बिक्रम मजीठिया के ठिकानों पर छापेमारी, अकाली नेता की निशानदेही पर कार्रवाई

बिक्रम मजीठिया ड्रग मनी मामले में आज पंजाब विजिलेंस की टीमों ने उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों की माने तो यह छापेमारी मजीठिया के बताए ठिकानों पर की गई है। फिलहाल पुलिस मजीठिया को लेकर मोहाली से निकल गई है।

Bikram Majithia drug case

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया (Pic Credit-Social Media X)

Bikram Majithia drug case: बिक्रम मजीठिया ड्रग मनी मामले में आज विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीमों ने आज एक साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और चंडीगढ़ में एक साथ रेड की। सूत्रों की माने तो विजिलेंस ने यह कार्रवाई मजीठिया की निशानदेही और बयानों के आधार पर की है। इस बीच खबर है कि मजीठिया को लेकर आज एक टीम मजीठा जा सकती है।

विज्ञापन

बता दें कि बिक्रम मजीठिया को पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 जून को अरेस्ट किया था। पुलिस और विजिलेंस की टीमों ने यह कार्रवाई नशा विरोधी अभियान के तहत की थी। इस दौरान पूरे पंजाब में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में मजीठिया से जुड़े अमृतसर के 9 ठिकाने भी शामिल थे।

विज्ञापन

सरकार मेरी आवाज नहीं दबा पाएगी

कार्रवाई के बाद आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी ही सरकार की आलोचना की। इसके बाद कुंवर को पार्टी ने निलंबित कर दिया। मजीठिया ने कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था। उन्होंने कहा कि मेरी आवाज दबाने के लिए ये कार्रवाई की जा रही है। लेकिन सरकार मेरी आवाज नहीं दबा पाएगी।

विज्ञापन

कोई कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा

बिक्रम मजीठिया पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान भी सामने आया था। केजरीवाल ने कार्रवाई के बाद कहा कि संदेश साफ है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जो मंत्री रहते हुए अपनी गाड़ियों में इंटरनेशनल ड्रग्स डीलर्स को लेकर घूमते थे, उन पर कार्रवाई जरूर होगी।

बता दें कि नशीले पदार्थ से जुड़े मामले में इससे पहले भी कई राजनेताओं पर कार्रवाई हुई है। इसमें पूर्व विधायक और बीजेपी नेता सतकार कौर और उनके ड्राइवर जसकीरत सिंह को हेरोइन बेचने के आरोप में अरेस्ट किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ