पंजाब आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा बोले- बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 33 करोड़ रुपये जारी

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी उपायुक्तों को 33.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि राहत कोष से यह राशि राज्य के सभी उपायुक्तों को बाढ़ की स्थिति से निपटने, […]

---विज्ञापन---

चंडीगढ़: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी उपायुक्तों को 33.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि राहत कोष से यह राशि राज्य के सभी उपायुक्तों को बाढ़ की स्थिति से निपटने, मानव जीवन, मकान और पशुओं की क्षति से राहत के लिए अग्रिम राशि के रूप में दी गई है।

अमृतसर को 1.50 करोड़  और बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट को 1-1 करोड़ 

जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में प्रभावित लोगों की हर तरह से मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह राशि उपायुक्तों के खाते में जमा कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि अमृतसर को 1.50 करोड़ रुपये, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट को 1-1 करोड़ रुपये, फिरोजपुर और फाजिल्का को 1.50 करोड़ रुपये और फतेहगढ़ साहिब को 1 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

किस शहर को दी कितनी राहत राशि 

इसी तरह, गुरदासपुर को 1.50 करोड़ रुपये, होशियारपुर को 1 करोड़ रुपये, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना को 2-2 करोड़ रुपये, मोगा को 1.50 करोड़ रुपये, मानसा, मालेरकोटला और पठानकोट को 1-1 करोड़ रुपये, पटियाला को 2 करोड़ रुपये और रूपनगर जिले को 2.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री ने आगे बताया कि श्री मुक्तसर साहिब को 2 करोड़ रुपये, एस.ए.एस. नगर और एस.बी.एस नगर को 1-1 करोड़ रुपये, संगरूर को 1.50 करोड़ रुपये और तरनतारन को 2 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

हर संभव मदद कर रही है सरकार 

जिम्पा ने कहा कि उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि संबंधित लाभार्थी को भुगतान प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण पद्धति के अनुसार उसके आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाए ताकि राहत राशि का दुरुपयोग न हो सके। उन्होंने पंजाब के लोगों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की हर संभव मदद कर रही है।

First published on: Jul 10, 2023 07:31 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें