हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पंजाब के लोगों के लिए खुशखबरी, गांवों में साफ पानी सप्लाई के लिए 165 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मंजूर 

विज्ञापन
ब्रम शंकर जिम्पा

चंडीगढ़: पंजाब के गांवों में साफ पीने योग्य पानी की सप्लाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 165.53 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट मंज़ूर किए गए हैं। इन प्रोजेक्टों के द्वारा सरहदी जिलों के साथ-साथ राज्य के दूसरे जिलों के गांवों में भी पानी की क्वालिटी में सुधार आऐगा और जहाँ-जहाँ पानी की कमी है वहाँ भरपूर मात्रा में पानी सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी।

4 प्रोजेक्टों को मंजूरी दी गई है

जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने जानकारी देते हुये बताया कि विभिन्न स्कीमों के अधीन ऐसे 4 प्रोजेक्टों को मंजूरी दी गई है जिनके द्वारा साफ़ पीने योग्य पानी की सप्लाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि 55. 83 करोड़ रुपए की लागत के साथ 16 जिलों में 63 स्कीमों को 2023- 24 में मुकम्मल करने का प्रस्ताव है।

55.61 करोड़ रुपए की लागत आएगी 

इन 16 जिलों में से 6 सरहदी ज़िले तरन तारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फ़िरोज़पुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह 55.61 करोड़ रुपए की लागत के साथ 21 जिलों की 181 नयी स्कीमें निर्माण/नवीनीकरण अधीन हैं।

विज्ञापन

16 जिलों में ट्यूबवैल लगाने की व्यवस्था की

यह काम मार्च 2024 से पहले मुकम्मल कर लिया जायेगा। इसी तरह 40.35 करोड़ रुपए के लागत से 7 जिलों में काम चल रहे हैं जो 2023-24 में मुकम्मल कर लिए जाएंगे। जिम्पा ने बताया कि 13.74 करोड़ रुपए की लागत से 103 नये ट्यूबवैल 16 जिलों में लगाने की व्यवस्था की गई है। इनमें से 3 ज़िले पठानकोट, फ़िरोज़पुर और फाजिल्का सरहदी हैं। नये ट्यूबवैल लगाने का काम मार्च 2024 से पहले पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य है।

पंजाब सरकार की प्राथमिकता है

जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कई बार कह चुके हैं कि गाँवों का विकास करना और हर प्रकार की सुविधा से गाँवों को लैस करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है और इस मकसद की पूर्ति के लिए जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग अपना भरपूर योगदान डाल रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola