Punjab Road Safety Force: पंजाब की सरकार ने एक ऐसा काम कर दिखाया है, जो पहले कभी किसी सरकार ने नहीं किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच, उनके फैसले और उनकी सरकार की ईमानदार नीयत का असर पंजाब की सड़कों पर साफ दिखने लगा है। सड़क सुरक्षा फोर्स SSF ने पंजाब के हर कोने में भरोसे की एक नई ताकत बनकर उभरना शुरू कर दिया है। यह फोर्स आज न सिर्फ दुर्घटनाओं को रोक रही है, बल्कि जिंदगियां बचा रही है। घरों को उजड़ने से रोक रही है। हर पंजाबी को यह अहसास दिला रही है कि सरकार उनके साथ खड़ी है, हर पल और हर मोड़ पर।
Punjab: श्रीगुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर होगा सबसे बड़ा समागम, 1 करोड़ से ज्यादा संगत होंगे शामिल
हर 30 किलोमीटर पर SSF टीम तैनात
जनवरी 2024 में मान सरकार ने यह फोर्स शुरू की, तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक साल से भी कम समय में इतना बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज पंजाब की 4100 किलोमीटर लंबी सड़कों पर हर 30 किलोमीटर पर SSF की टीमें तैनात हैं। टोयोटा हिलक्स और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसे हाईटेक वाहनों से लैस यह टीमें हादसे की खबर मिलते ही 5 से 7 मिनट के अंदर हादसास्थल पर पहुंच जाती हैं और घायल को तुरंत फर्स्ट एड देकर अस्पताल तक पहुंचाती हैं। फोर्स अब तक 35000 से ज्यादा लोगों की जान बचा चुकी है। अगर यह फोर्स न होती, तो कितने घर आज उजड़ चुके होते?
SSF की टीमों में 28 प्रतिशत महिलाएं
मान सरकार ने इस फोर्स में शामिल करके पंजाब की बेटियों को भी आगे किया। 28% महिलाएं आज SSF का हिस्सा हैं। यह सिर्फ नौकरी नहीं, भरोसे की ड्यूटी निभा रही हैं। यह दिखाता है कि सरकार सिर्फ बातें नहीं करती, असली बदलाव करती है। यही असली सशक्तिकरण है, यही असली पंजाबियत है। SSF ने नशे की तस्करी से लेकर चोरी तक, कई आपराधिक मामलों में भी कामयाबी हासिल की है। आत्महत्या करने जा रहे 12 लोगों को वक्त रहते रोका गया। ये सिर्फ पुलिसिंग नहीं, इंसानियत की सेवा है। लेट नाइट महिला यात्रियों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों को सुरक्षित पहुंचाना अब इस फोर्स का काम बन गया है।
2024 में नहीं हुई किसी बच्चे की हादसे में मौत
यह सब कुछ इसलिए हो रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री मान ने एक वादा किया था और उस वादे को निभाया भी है। गर्व की बात तो यह है कि साल 2024 में SSF तैनात इलाकों में स्कूल जाते हुए या लौटते किसी भी बच्चे की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई। पंजाब में यह पहली बार हुआ और यह बताता है कि सरकार ने सिर्फ कागज पर नहीं, जमीन पर भी काम किया है। यह फोर्स पूरी तरह से टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई है। स्पीड गन, बॉडी कैमरा, ई-चालान सिस्टम, मोबाइल डेटा, AI तकनीक, सब कुछ इस्तेमाल हो रहा है, ताकि पुलिसिंग स्मार्ट, तेज और पारदर्शी हो। यही है ‘नई सोच वाला नया पंजाब’।
भगवंत मान जो कहते हैं, वो करके दिखाते
पंजाब में आज हर सरकारी सिस्टम जनता की सेवा में खड़ा है। SSF की वजह से अब अस्पतालों में खर्च कम हुआ है। बीमा के क्लेम घटे हैं और लोगों को मानसिक राहत मिली है। टूरिज्म बढ़ा है, ट्रैफिक सुधार हुआ है और लोगों का सरकार पर भरोसा भी बढ़ा। आज हर पंजाबी के दिल में यह बात बैठ चुकी है कि भगवंत मान जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। SSF की सफलता सिर्फ एक योजना की नहीं, उस सोच की जीत है, जो आम लोगों की जिंदगी को सबसे पहले रखती है। यह पंजाब अब पुराना नहीं रहा। अब यह वो पंजाब है, जो जान बचाने को पहली प्राथमिकता देता है, जो अपनी बेटियों को आगे करता है, जो हर नागरिक को सुरक्षा का भरोसा देता है।
यह सब संभव हुआ है, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार दिन-रात एक करके पंजाब को सुरक्षित, सशक्त और संवेदनशील बना रही है। हर पंजाबी को आज गर्व होना चाहिए कि हमारे पास एक ऐसी सरकार है, जो वादा करती है और फिर उसे पूरा भी करती है।