Punjab Govt launch ‘Sade Buzurg Sadda Maan’: पंजाब की मान सरकार की तरफ से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक के लिए एक अहम घोषणा की गई है। पंजाब सरकार राज्य के बुजुर्गों के लिए एक खास योजना की शुरुआत करने वाली है। इस योजना का नाम “साढ़े बुज़ुर्ग साड्डा मान” है, योजना की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस (3 अक्टूबर) पर होगी। इस बात की जानकारी पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने दी।
‘साढ़े बुज़ुर्ग साड्डा मान’ की घोषणा
मंत्री बलजीत कौर ने ‘साढ़े बुज़ुर्ग साड्डा मान’ घोषणा करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य में बुजुर्गों की भलाई को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत पूरे राज्य में जिला स्तर पर बुज़ुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों की उम्र से संबंधित बीमारियों इलाज किया जाएगा। इन स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों के व्यापक वृद्धावस्था देखभाल, ENT (कान नाक गला) जांच, आंखों की जांच के साथ उन्हें मुफ्त में चश्मे भी बांटे जाएंगे। इसके अलावा इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक दवाओं के साथ-साथ मुफ्त में आंखों की सर्जरी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Punjab Visit: कांग्रेस नेता ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका, अचानक आने से सियासी बाजार में चर्चाएं गरम
वृद्धावस्था पेंशन में मिलेगा लाभ
मान सरकार द्वारा बुजुर्गों को दी जाने वाली सुविधाओं की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। इन सब के अलावा प्रदेश के सभी बुजुर्गों के लिए वरिष्ठ नागरिक कार्ड जारी किए जाएंगे। साथ ही उन्हें वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी।
हेल्थ कैंप्स का शेड्यूल
पंजाब के अलग-अलग जिलों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर की जानकारी देते हुए अतिरिक्त निदेशक चरणजीत सिंह ने बताया कि सभी जिलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 3 अक्टूबर को फरीदकोट, 5 अक्टूबर को मोगा, 9 अक्टूबर को लुधियाना, 11 अक्टूबर को मुक्तसर साहिब, 13 अक्टूबर को फिरोजपुर, 16 अक्टूबर को फाजिल्का, 16 अक्टूबर को बठिंडा शामिल होंगे। 18 अक्टूबर, 20 अक्टूबर को मनसा, 23 अक्टूबर को संगरूर, 25 अक्टूबर को मलेरकोटला, 27 अक्टूबर को बरनाला, 30 अक्टूबर को पठानकोट, 1 नवंबर को गुरदासपुर, 3 नवंबर को अमृतसर, 6 नवंबर को तरनतारन, 8 नवंबर को जालंधर, एस.बी.एस. 10 नवंबर को नगर, 13 नवंबर को होशियारपुर, 15 नवंबर को कपूरथला, 17 नवंबर को एसएएस नगर, 20 नवंबर को पटियाला, 22 नवंबर को रूपनगर और 24 नवंबर को फतेहगढ़ साहिब।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines