पंजाब में भगवंत मान सरकार जनता तक आसानी से पहुंचेगी सुविधाएं, लॉन्च होगा सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म

Punjab News:पंजाब में अब भगवंत मान सरकार की योजनाएं जनता तक आसानी से पहुंच सकेंगी. इसके लिए भगवंत मान सरकार ने एकीकृत नागरिक पोर्टल यानी सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.

Untitled design (27)
विज्ञापन

Punjab News:भगवंत मान सरकार का दावा है कि ऐसा करने वाला पंजाब पहला राज्य भी है.राज्य सरकार के सुशासन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा ने इसका ऐलान किया है. बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यमस से सरकार विभागों की योजनाएं बिना किसी बाधा के जनता तक पहुंचेगी.
इस सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के लिए सरकार ने 13 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है. इसे डिजाइन करने से लेकर रखरखाव करने तक सरकार ने ई कनेक्ट सॉल्यूशंस के साथ समझौता किया है.
भगवंत मान सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि सरकारी सेवाओं को जनता तक अधिक से अधिक पहुंचाने के लिए दक्षता और जवाबदेही तय करने के लिए पोर्टल 6 महीने के भीतर लॉन्च कर दिया जाएगा. बताया कि नागरिक पोर्टल वेब, मोबाइल ऐप, सेवा केंद्रों और व्हाट्सएप के माध्यम से आसान होगा ताकि सरकार नागरिकों की उंगलियों पर आ सके.

पोर्टल के बारे में बात करते हुए आप नेता अमन अरोड़ा ने कहा कि नया नागरिक पोर्टल सभी सरकारी सेवाओं के लिए एक एकल, एकीकृत डिजिटल गेटवे होगा, जो नागरिकों की जीवन भर की जरूरतों को पूरा करेगा. कागजी झंझट से छुटकारा देते हुए कहा कि यह पोर्टल प्रमुख विशेषता दस्तावेजों का खुद मिलने जैसा होगा. इससे बार-बार दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी.

विज्ञापन

पोर्टल की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए कहा कि एक बार जब कोई नागरिक किसी भी प्रकार की सेवा के लिए दस्तावेज अपलोड करता है, तो वे भविष्य के आवेदनों के लिए ऑटोमैचटिक प्राप्त हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे सेवाओं को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा और नागरिक अनुभव को बेहतर बनाया जा सकेगा .


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ