अमित पांडेय, चंडीगढ़
Punjab Government Provide Appointment Letters : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में 36,796 नौजवानों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया मुकम्मल करके पंजाब की जवानी को सरकारी नौकरियां देने की मुहिम जारी रखी हुई है। सहकारी विभाग में नव-नियुक्त 272 सहकारी इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पात्र सौंपा गया है, सीएम ने कहा कि ये भर्तियां पूरी ईमानदारी से की गई हैं।
नौकरियां मुहैया करना हमारा लक्ष्य
भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार का पहले दिन से ही एकमात्र एजेंडा नौजवानों को नौकरियां मुहैया कराके, उनको अधिक से अधिक अधिकार देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उम्मीदवार पंजाब लोक सेवा आयोग ( पी. पी. एस. सी.) के द्वारा पूरी तरह मेरिट के आधार पर चुने गए हैं, यह नौजवानों के लिए ऐतिहासिक मौका है क्योंकि वह अपनी क्षमता के आधार पर सरकारी नौकरियां हासिल कर रहे हैं।
लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान दे रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि बड़ी संख्या में लड़कियां, सरकारी नौकरियों के लिए चुनीं जा रही हैं। एक मिसाल देते हुए, उन्होंने कहा कि परीक्षा के बाद सहकारी इंस्पेक्टरों के पदों के लिए 181 लड़के और 91 लड़कियां भर्ती हुए हैं। मान ने कहा कि हमारी सरकार, लड़कियों की शिक्षा पर अधिक ध्यान दे रही है।
पंजाब में निवेश के अनेक अवसर
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पंजाब, निवेश के मामले में देशभर में पसंदीदा स्थान के तौर पर उभरा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने अब तक 50871 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जिससे 2.89 लाख नौजवानों के लिए नौकरियों के मौके पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में और निवेश आयेगा, जिससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
संबंधित खबरें
पंजाब के पबरा वाटर प्रोजेक्ट में क्लोरीन और अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल
6 mins agoपंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
8 hrs agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
8 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 day agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
2 days agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 days agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines