WWE SmackDown प्रीव्यू: 2 भयानक मैचों में मचेगा गदर, गुरु और शिष्य के बीच छिड़ेगी जंग

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहने की उम्मीद है. फैंस को बड़े सरप्राइज वहां पर मिल सकते हैं. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. वुमेंस डिवीजन का भी दम दिखेगा. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

wwe-smackdown
1 / 6
SmackDown में होंगे बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: WWE का मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट खत्म हो गया है. फैंस को वहां पर पांच मुकाबले देखने को मिले. अब तुरंत ही कंपनी अगले महीने होने वाले क्राउन ज्वैल की तैयारी में लग गई है. इस लिहाज से देखा जाए तो SmackDown का एपिसोड काफी मजेदार रहेगा. बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिलेंगे. WWE ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है. टॉप रेसलर्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. किसी फेमस रेसलर की वापसी भी हो सकती है. आइए आपको बताते हैं कि SmackDown में क्या-क्या होने वाला है.

विज्ञापन

टिफनी स्ट्रेटन का सैगमेंट

टिफनी स्ट्रेटन का सैगमेंट2 / 6

टिफनी स्ट्रेटन को हाल ही में बड़ा पुश दिया गया है. उन्होंने अपने करियर का दूसरा वुमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता. उनके जीतने की उम्मीद किसी ने नहीं लगाई थी. अंत में टिफनी ने ही बाजी मारी. अब वो SmackDown के एपिसोड में ब्रीफकेस के साथ कदम रखेंगी. हो सकता है कि वो इसे वुमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन के ऊपर कैश-इन कर दें. कोई भी संभावना बन सकती है. टिफनी को नया विरोधी भी मिल सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का आमना-सामना

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का आमना-सामना3 / 6

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन की राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. रैंडी की वजह से कोडी को काफी नुकसान सहना पड़ा है. कोडी के सामने रैंडी आ भी नहीं रहे हैं. SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में दोनों का आमना-सामना होने वाला है. दोनों के बीच क्राउन ज्वैल के लिए मैच का ऐलान किया जा सकता है. इस बार मुकाबले में कोई बड़ी शर्त भी रखी जा सकती है. इनके बीच तगड़े ब्रॉल की संभावना भी बन सकती है. (Photo: WWE.com)

पेज का मुकाबला

पेज का मुकाबला4 / 6

पेज और निकी बैला की राइवलरी भी लंबे समय से चल रही है. दोनों के बीच एक मुकाबला हो चुका है. दोनों ने साथ में बहुत टाइम तक काम किया. बाद में निकी ने पेज के ऊपर हमला कर दिया. SmackDown के एपिसोड में दोनों के बीच मैच होने वाला है. देखना होगा कि इस बार किस रेसलर की जीत होगी. निकी मुकाबले में चीटिंग भी कर सकती हैं. पेज को इस चीज से थोड़ा बचना होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

आर-ट्रुथ का मैच

आर-ट्रुथ का मैच5 / 6

आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट ने लंबे समय तक साथ में काम किया. दोनों ने टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती. कुछ हफ्ते पहले प्रीस्ट ने ट्रुथ को धोखा देकर उनके ऊपर हमला कर दिया था. अब  इनकी राइवलरी भी खतरनाक चल रही है. SmackDown के एपिसोड में दोनों के बीच मैच बुक किया गया है. प्रीस्ट मुकाबले में चीटिंग कर ट्रुथ को हरा सकते हैं. कोई ना कोई बवाल इनके मैच में इस बार जरूर होगा. (Photo: WWE.com)

सीएम पंक का सैगमेंट

सीएम पंक का सैगमेंट6 / 6

SmackDown के एपिसोड में मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन सैमी ज़ेन का सैगमेंट भी होगा. उनका अगला विरोधी कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है. केविन ओवेंस उनके सैगमेंट में दखलअंदाजी कर सकते हैं. सीएम पंक भी आ सकते हैं. गुंथर और फिन बैलर भी उनके पीछे पड़े हुए हैं. सैमी चारों तरफ से घिरे हुए हैं. कंपनी ने कोई ना कोई बड़ा प्लान उनके लिए जरूर बनाया होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन