हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भ्रष्टाचार मामले में DIG हरचरण भुल्लर को कोर्ट ने 5 दिन की CBI हिरासत में भेजा

भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार पंजाब के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत ने पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. सीबीआई ने भुल्लर को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार पंजाब के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत ने पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. सीबीआई ने भुल्लर को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया.

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने भी मोहाली अदालत में एक याचिका दायर कर भुल्लर को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेने की मांग की है. हालांकि, सीबीआई ने मोहाली अदालत से अनुरोध किया है कि सतर्कता ब्यूरो को प्रोडक्शन वारंट जारी करने से पहले उसका पक्ष सुना जाए. मोहाली अदालत में सुनवाई सोमवार को होनी है.

बता दें कि भुल्लर को 16 अक्टूबर को आठ लाख रुपये की रिश्वत से जुड़े मामले में एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया था. फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ निवासी कबाड़ व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी भुल्लर ने उसके खिलाफ 2023 में दायर एक प्राथमिकी का ‘निपटारा करने’ के लिए हर महीने भुगतान की मांग की थी. इसके बाद भुल्लर को मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया था.

विज्ञापन

चंडीगढ़ की एक विशेष अदालत ने 17 अक्टूबर को भुल्लर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसकी अवधि शुक्रवार को बढ़ा दी गई.

चंडीगढ़ में भुल्लर के आवास पर तलाशी के दौरान सीबीआई ने 7.36 करोड़ रुपये से अधिक नकदी, 2.32 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण, 26 ब्रांडेड घड़ियां और परिवार के सदस्यों के नाम अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए थे.

विज्ञापन

कौन हैं हरचरण सिंह भुल्लर?

हरचरण सिंह भुल्लर 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं. इसी साल भुल्लर प्रमोट होकर आईपीएस बने हैं. साल 2024 में उन्हें रोपड़ रेंज आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. आईपीएस बने भुल्लर का जन्म 1967 में हुआ था. इससे पहले भुल्लर पटियाला रेंज में भी रह चुके हैं. रूपनगर रेंज के डीआईजी के रूप में सेवाएं दी हैं. भुल्लर इसी साल सुर्खियों में तब आए, जब उन्होंने रोपड़ में ड्रग्स के खिलाफ अभियान को लीड किया था. तब भुल्लर ने अपनी रेंज अच्छा काम होने का दावा किया था. इसके अलावा चर्चित नेता विक्रम सिंह मजीठिया केस में एसआईटी को डीआईजी भुल्लर ने ही लीड किया था. भुल्लर बठिंडा रेंज भी संभाल चुके हैं. हरचरण भुल्लर 2021 में आईपीएस बने थे.

यह भी पढ़ें- 7.5 करोड़ कैश, 2.5 किलो सोना और 26 लग्जरी घड़ियां…पंजाब DIG के घर से CBI को क्या-क्या मिला?

विज्ञापन

तलाशी के दौरान क्या-क्या मिला?

तलाशी के दौरान, सीबीआई ने डीआईजी भुल्लर के पास से भारी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की. इसमें लगभग 5 करोड़ रुपये की नकदी, लगभग 1.5 किग्रा आभूषण, अचल संपत्तियों और परिसंपत्तियों से संबंधित दस्तावेज, दो लक्जरी वाहनों की चाबियां (मर्सिडीज और ऑडी), 22 लक्जरी घड़ियां, लॉकर की चाबियां, 40 लीटर आयातित शराब की बोतलें, आग्नेयास्त्र-1 डबल बैरल बंदूक, 1 पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर, 1 एयरगन, गोला-बारूद के साथ. बिचौलिए से 21 लाख रुपये नकद बरामद किया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

 

 
 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola